जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

by

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर

बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही मैहता ने तीन और अन्य श्रेणियों में सिल्वर मैडल भी हासिल किए हैं। यह राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता गत दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंंबई में संपन्न हुई थी जिसमें हिमाचल के खिलाडी रणवीर ने भी भाग लिया था। रणवीर के पिता समाजसेवी राजीव मैहता ने कहा कि मेरे बेटे ने अंडर 23 बॉडी बिल्डिंग ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल जीतकर सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल समेत बीबीएन का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उसने तीन अन्य श्रेणियों में सिल्वर मैडल हासिल किए हैं। राजीव मैहता ने कहा कि यह सिर्फ मैडल ही नहीं बल्कि उसकी मेहनत, अनुशासन व कभी हार न मानने वाले जज्बे की पहचान है। दिन रात की कडी मेहतन, त्याग और समर्पण का यह शानदार परिणाम है। बरोटीवाला गांव में पहुंचने पर पदक विजेता रणवीर राजपूत का ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।
कैपशन-राष्ट्र स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अंडर 23 में स्वर्ण पदक जीतने वाला रणवीर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में एक साल में ही शामिल हुए सुक्खू: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार खेल के मैदान, शौचालय, हैंडपंप और अन्य कार्याें के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया हमीरपुर 30 दिसंबर।...
हिमाचल प्रदेश

नशे से ग्रस्त महिलाओं के पुनार्वास हेतू कुल्लू में स्थापित किया नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र

ऊना, 20 अप्रैल – सहायक आयुक्त ऊना वरिन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास के लिए जिला रेड क्राॅस सोसाइटी कुल्लू द्वारा भुंतर में 15 बिस्तर वाला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के विकास पर व्यय होंगे 600 करोड़ -11 लाख से पालमपुर पुस्तकालय का नवीनीकरण : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 19 सितंबर : पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं पर लगभग 600 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!