जेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने दिया नौटंकी करार

by

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने बाग़ी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को नौटंकी करार दिया है। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए धमकी मिलने की ड्रामेबाज़ी की जा रही है।  धमकी देने वाला कभी शुरूआत में प्रिय लिखता है।

सुंदर ठाकुर ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा समेत सभी बाग़ी छह विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर विधानसभा चुनाव लड़ा और अब वह भाजपा की कठपुतली बने हुए हैं। बाग़ियों ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची। कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा घोंटकर पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान किया और अब प्रदेश के लोगों के सामने अपना चेहरा दिखाने से भी डर रहे हैं। इसलिए बाग़ी आज एक राज्य से दूसरे राज्य भागने को मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाग़ी भी अच्छी तरह से जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश की जनता अवसरवादी राजनीति को माफ़ करने वाली नहीं है क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश की संस्कृति नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधायक बनाकर सम्मान दिया, पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौक़ा दिया लेकिन बागियों ने कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। इसलिए वह असली मुद्दों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए धमकी मिलने की झूठी बातें कर रहे हैं। सत्य तो यह है कि बाग़ियों ने अपना ईमान भाजपा के पास गिरवी रख दिया है और अब प्रदेश के लोगों के सवालों का जवाब देते नहीं बन रहा है।  सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। गरीब, किसान, महिला, कर्मचारी वर्ग समेत हर वर्ग के लिए योजनाएँ बन रही हैं और उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है। मात्र सवा साल के छोटे से कार्यकाल में ही वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी दस चुनावी गारंटियों में से पांच को पूरा कर दिया है, जबकि अन्य गारंटियों को चरणबद्ध तरीक़े से पूरा किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट : मंदल-चैतड़ू में नए पटवार भवनों की रखी नींव, सेक्रड हार्ट चौक को जल्द मिलेगा नया लुक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने उदघाटन-शिलान्यासों की लगाई झड़ी,  दिग्गज नेता ने कहा, धर्मशाला में तेजी से दौड़ रहा विकास का पहिया धर्मशला,  25 फरवरी :  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में जागरूकता शिविर आयोजित, शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने की

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में पोषण पखवाडा-22 स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत अनीमिया जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!