जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला, सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में हुई तबाही का लिया जायजा :

by

शिमला : भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। हिमाचल में हुई तबाही का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचे।  जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला, सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में हुई तबाही का जायजा लिया। इस दौरान वह सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र पहुंचे और यहां पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज शिमला के समरहिल में हुए दर्दनाक हादसे के घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

                                भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मुझे यहां आने और भारी बारिश, बाढ़ से प्रभावित स्थानों का दौरा करने का मौका मिला। मैं इस आपदा से हुए नुकसान से दुखी हूं। प्रशासन द्वारा विस्थापित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई त्रासदी किस तरह से मानवता के लिए और हमारे जनजीवन को अस्तव्यस्त किया है। प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता। जिन परिवारों की क्षति हुई है, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है।  आज मैं प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने तथा उनकी भावना सुनाने आया हूं। इस दौरान बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पांवटा साहिब में विधायक सुखराम चौधरी तथा नाहन और शिमला में सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हल करवाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित , अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

स्मारिका का ई-संस्करण भी होगा तैयार ,निमंत्रण कार्ड के लिए प्रारूप आमंत्रित , ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे प्रारूप और रचनाएं चंबा, 3 जुलाई अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत निमंत्रण कार्ड एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!