जेपी नड्डा ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा ……बोले- कांग्रेस ने चुनाव में युवाओं, महिलाओं, दलितों को बरगलाने का किया काम

by

रोहित भदसाली। ऊना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश का मिजाज बता रहा है। किसान, युवा और महिलाएं सभी कमल के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने चुनाव में युवाओं, महिलाओं, दलितों को बरगलाने का काम किया, लेकिन जनता ने राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूती प्रदान कर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी जनता कमल को खिलाएगी।

नड्डा शुक्रवार को नवमी के दिन सुबह मां श्री नयना देवी के दरबार में पूजा-अर्चना करने के बाद दबट स्थित अपनी कुलदेवी के मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद दोपहर के समय बिलासपुर के परिधि गृह पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जलेबी-पकौड़े, लड्डू बांटकर हरियाणा में जीत की खुशी मनाई। जनसमूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हरियाणा व जेएंडके चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी का रुझान कमल की तरफ है।

राजनीति में भोलेपन की नहीं, बल्कि गहराई तक पहुंचने की आवश्यकता रहती है। जेएंडके चुनाव में भाजपा का न केवल वोट शेयर बढ़ा है, बल्कि सीट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां 25 सीटें हुआ करती थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 29 तक पहुंच गया है। पहले वोटिंग परसेंटेज 6 से 8 फीसदी तक रहती थी, मगर इस बार यह आंकड़ा साठ फीसदी से अधिक पहुंच गया। समाज में यह एक बड़ा बदलाव है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश व समाज को बांटने का काम किया। भाई को भाई से लड़ाया गया। मगर मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को बुलंद किया गया है। इस मौके पर विधायक रणधीर शर्मा, जेआर कटवाल, त्रिलोक जमवाल, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर व विक्रम शर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता का समर्थन साफ दिखा रहा है कि हम विकास की सही राह पर हैं – डॉ. ईशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ; चब्बेवाल निवासियो की सोच का संकेत दे रहा है। आज चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार द्वारा जेजों, खन्नी, बद्दोवाल, महदूद व तोडरपुर सहित कई गांवों में आयोजित जनसभाओं और डोर-टू-डोर अभियानों...
article-image
पंजाब

राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन; पवन दीवान ने लिया भगवान श्री राम का आशीर्वाद

लुधियाना, 29 सितंबर: दशहरा कमेटी राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर लुधियाना शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान...
article-image
पंजाब

बंदी छोड़ दिवस, दीपावली के उपलक्ष्य में स्वर्ण मंदिर को रोशन किया गया

अमृतसर । स्वर्ण मंदिर परिसर, जहां सिखों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल हरमंदर साहिब स्थित है, को सोमवार को बंदी छोड़ दिवस और दीपावली के अवसर पर रोशनी से सजाया गया। पंजाब के अमृतसर स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों का हो त्वरित निपटारा : जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 02 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!