जैसे कांग्रेस फेल हुई, बैसे ही इनकी गारटियां फेल हुई : पंजाब के सीएम के जिले में सबसे अधिक पराली जलाई गई – अनुराग ठाकुर

by

हमीरपुर : चार राज्यों में बतौर स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी गई है और वहां पर लोग यही पूछ रहे है कि कांग्रेस की गारंटियों का क्या हुआ है। जैसे कांग्रेस फेल हुई है और बैसे ही इनकी गारटियां फेल हुई है और देना तो दूर की बात है आज के समय में मांगने की स्थिति में आ गई है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत दौरान कही हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 सौ रूपये 23 लाख महिलाओं को नहीं दिया और गोबर बिकना था नहीं हुआ है। कांग्रेस की गारंटियां बुरी तरह फेल हुई है। कर्नाटक में भी कांग्रेस की ऐसी ही हालत है और छतीसगढ़ में महादेव ऐप के माध्यम से पांच सौ आठ करोड़ का घोटाला हुआ है , शराब घोटाला, कोयला व गोबर घोटाला हुआ है। राजस्थान में पेपर लीक हुए है और कांग्रेस के मंत्रियों के बेटों को नौकरियां मिली है।
पंजाब में जल रही पराली से दिल्ली गैस चैंबर बन गया है। पंजाब के सीएम के जिले में सबसे अधिक पराली जलाई गई है। दिल्ली के सीएम कमरे में बैठक कर सरकार चला रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा पार्टी कार्यालय हमीरपुर में प्रेसवार्ता में कही। अनुराग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के चलते केजरीवाल बंद कमरे में बैठ कर सरकार चला रहे हैं। आप की सरकार चोरी भी करती है और सीना जोरी भी।
इस सिलसिले में वैज्ञानिक तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली में लोग घुुट-घुट कर जी रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ने कहा कि चार राज्यों में बतौर स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहां पर लोग यही पूछ रहे हैं कि कांग्रेस की गारंटियों का क्या हुआ है। जैसे कांग्रेस फेल हुई है वैसे ही इनकी गारंटियां फेल हुई हैं। कर्नाटक में भी कांग्रेस की ऐसी ही हालत है और छतीसगढ में 508 करोड़ का घोटाला हुआ है। शराब घोटाला, कोयला और गोबर घोटाला हुआ है। राजस्थान में पेपर लीक हुए है और कांग्रेस के मंत्रियों के बेटों को नौकरियां मिली हैं।
सुजानपुर के विधायक राणा के बयान पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि कुछ लोगों को हमेशा इस बात का कष्ट होता है कि 1200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हमीरपुर से अवाहदेवी मंडी क्यों बन रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आने-जाने की सुविधा होगी लेकिन इस बार आपदा आने से नुकसान सड़क को पहुंचा है। कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर जल्द कार्य को पूरा करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं चाहते हैं कि जल्द एनएच का निर्माण हो। दो दिन पूर्व हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर बाजार में पहुंचकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। गांधी चौक से पैदल चलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी बाद में भोटा चौक में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली कार्यकर्ता मिलन समारोह में भी शिरकत की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर के साथ पार्टी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर , प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के दूसरे दिन काफ़ रैली बनी आकर्षण का केंद्र

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में पशुपालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी रोहित जसवाल।   हरोली , 12 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के दूसरे दिन हरोली मैदान रोड़ा में आयोजित काफ़ रैली मुख्य आकर्षण का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के तहत कुल 180 में से 125 मामले लंबित, शीघ्र सुनिश्चित करें निपटारा : उपायुक्त की अध्यक्षता में एफसीए के तहत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला: 27 जून – उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज एफसीए के तहत लम्बित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!