जोगिंदर नगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हारे, लोगों को पार्टी बदलना नहीं आया रास

by

एएम नाथ जोगिंदर नगर  : नगर परिषद जोगिंदर नगर के चुनावों में मैजूदा अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष चुनाव हार गए।  पूर्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे ममता कपूर व अजय धरवाल का पार्टी बदलना लोगों को रास नहीं आया। अजय धरवाल नए वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे वहां से हारे, वहीं उनकी पत्नी जीत गई। अब अध्यक्ष पद के लिए शिखा के अलावा संतोष शर्मा अब अध्यक्ष दौड़ में हो सकते हैं।

जोगेंद्रनगर में पूर्व नगर परिषद में ममता कपूर और अजय धरवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे तो अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए थे। हालात यह हैं कि इस बार वार्ड नंबर एक से तीन बार की विजेता ममता कपूर सीधी टक्कर में प्यार चंद वालिया से 67 मतों से पराजित हो गई। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ,पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति और पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार को दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना महंगा पड़ा।

प्रेरणा ज्योति को मात्र 14 मत ही प्राप्त हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार अपने प्रतिद्वंदी से 242 मतों से पराजित हुए। पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल तीन बार अलग अलग वार्डों से चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष रहे लेकिन चौथी बार वो करिश्मा करने में कामयाब नहीं रहे वो शिखा से 125 मतों से पराजित हो गए।

अजय धरवाल की पत्नी चंद्र रेखा ने पूर्व में रहे उपाध्यक्ष प्यार चंद की बेटी शिवाली ठाकुर को 101 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। अब जोगेंद्रनगर में हुए इस उल्टफेर के बाद स्थिति रोचक बन जाएगी। यहां भाजपा के चार पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा -अगर सरकार तानाशाही पर आमादा है तो हम भी सड़क से सदन तक लड़ेंगे – जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खनन माफिया को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाते भी हैं और कहते हैं उनको जानता नहीं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :   मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!