ज्ञानी जैल सिंह नगर में सांसद मनीष तिवारी ने किया ओपन एयर जिम का उदघाटन

by

रूपनगर, 4 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उनके संसदीय कोटे से करीब 6 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 20 स्थित ज्ञानी जैल सिंह नगर में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम का आज उद्घाटन किया गया। जिम के साथ झूले भी लगाए गए हैं, जो बच्चों का खूब मनोरंजन करेंगे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली धन होता है और यहां स्थापित किया गया ओपन एयर जिम और झूले बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने लोगों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। सांसद ने कहा कि जनहित में क्षेत्र लगातार ग्रांट जारी की जा रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान आल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि राज्य में नशे की समस्या गंभीर चिंता की स्थिति में पहुंच चुकी है। युवा कांग्रेस की ओर से लोगों को अपने स्तर पर जागरूक किया जा रहा है।
जहां अन्य के अलावा, पार्षद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान संजय वर्मा, पार्षद अमरजीत सिंह जोली, पार्षद जसपिंदर कौर पिंका, एसके कालिया, बलदेव अरोड़ा, गुरबचन सिंह बैंस, अजय सूद, राम सिंह सैनी, परमिंदर सिंह पिंका भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : प्राचार्य हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने फाइनल में किया प्रवेश

संत बाबा भगत सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ व मोरांवाली सेमीफाइनल में पहुंचे गढ़शंकर । ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर दुआरा खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे 20वें राज्य स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके...
Translate »
error: Content is protected !!