ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

by

पुनीत महाजन l. चंडीगढ़ :  ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम जी के जन्मदिन के अवसर पर हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों द्वारा केक काटकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर हॉर्टिकल्चर विभाग के जूनियर इंजीनियर नरिंदर पाल सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने राजा राम जी के लंबे ट्रेड यूनियन संघर्ष एवं कर्मचारियों के हितों के लिए उनके समर्पण की सराहना की। कर्मचारियों ने कहा कि राजा राम जी पिछले लगभग 20 वर्षों से ट्रेड यूनियन आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
उपस्थित कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कर्मचारियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर राजा राम जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा मनन के महंत श्री मणिराम दास महाराज जी का श्रद्धांजलि समारोह 29 सितंबर को होगा : उत्तराधिकारी महंत देवेन्द्र दास जी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के प्राचीन ठाकुर द्वारा  मनन के महंत  108 सिद्ध पुरष मणिराम दास  जी महाराज जी का पिछले दिनों 13 सितंबर को प्रात करीब 11 बजे  अचानक निधन हो गया...
article-image
पंजाब

दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से...
article-image
पंजाब

विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस : डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में मनाया

नवांशहर : 10 अक्तूबर: सिविल सर्जन डा. देवेन्द्र ढांडा के निर्देशानुसार सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस मनाया गया। जिस दौरान सीएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!