ज्वालामुखी में कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, डीसी ने किया विजेताओं को सम्मानित : खुद को स्वस्थ और व्यस्त रखने के लिए खेलों से बेहतर नहीं कोई विकल्प: उपायुक्त

by
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, भोरंज और मंडी रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर
राकेश शर्मा  : धर्मशाला/तलवाड़ा – किसी भी प्रकार के नशों या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि युवा अपने आप को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें और स्वयं को स्वस्थ व व्यस्त रखने के लिए खेलों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल यूनिवर्सिटी अंतर राजकीय कबड्डी टूर्नामेंट के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह बात कही। ‘खुद भी जागो औरों को भी जगाएं, नशा मुक्त अभियान चलाएं’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता के समापन में बतौर शिरकत करते हुए उपायुक्त ने विजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा।
इस दौरान राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भोरंज द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय मंडी तीसरे स्थान पर रहे।
प्रदेश के 65 महाविद्यालयों के 780 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उपायुक्त ने प्रदेश भर से आए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज तो युवाओं के उज्जवल भविषय के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं लेकिन युवाओं को स्वयं भी अपनी जिम्मेदार लेने की आवश्यकता है। खुद को अच्छे माहौल और सकारात्मक व रचनात्मक लोगों के बीच रखने के लिए युवाओं को प्रयास करते रहना चाहिए।
उपायुक्त ने अपनी दिनचर्या में पढ़ाई के साथ-साथ कोई कला-कौशल और खेलों को सम्मिलित करने का आह्वान युवाओं से किया। उन्होंने कहा कि यही समय है जब हम अपने और देश-समाज के भविषय के लिए कार्य कर सकते हैं। युवावस्था का समय यदि हमने सही दिशा में निकाल लिया तो आगे की सभी राहें अच्छी ही होंगी। इसलिए युवाओं को पूरी गंभीरता के साथ अपने व्यक्तित्व निर्माण और समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
इस दौरान एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल, प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी सुशील कुमार बस्सी, पर्यवेक्षक हिमाचल यूनिवर्सिटी प्रवेश शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन डॉ. विशाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अध्यापक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही : हर्षवर्धन चौहान का दावा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवोदय स्कूल के शिक्षक ने 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का 2024 का मामला : कोर्ट ने कठोर कारावास के साथ जुर्माने की सजा भी सुनाई

एएम नाथ ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोर्ट ने छात्राओं से छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को कड़ी सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर ने 46 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!