ज्वालामुखी शादी करने पहुंचा थे पंजाब के युवक युवती : गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत : प्रेमिका की लाश देख दहाड़े मार रो रहा था प्रेमी

by

ज्वालामुखी :  हिमाचल के ज्वालामुखी में शादी करने के लिए पहुंचे पंजाब के युवक युवती में से युवती को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। प्रेमिका का शव सड़क पर पड़ा देख प्रेमी बुरी तरह से विलाप करने लगा। बीच सड़क प्रेमी युवक का रो रोकर बुरा हाल था। यह वाकया देख हर कोई भावुक हो गया।

ज्वालामुखी बाईपास पर सोमवार देर रात यह हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक फरार हो गया है।

युवक और युवती पंजाब से श्री ज्वालामुखी मंदिर आए थे। मां के दर्शन करने के बाद दोनों सड़क किनारे टहल रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक और युवती कपूरथला के रहने वाले हैं। युवती का नाम सिमरन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के स्वजन को सूचित कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न...
article-image
पंजाब

कार में से 9 लाख 50 हजार और पटियाला से 4 लाख 20 हजार रूपए बरामद : दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार

दोराहा :  दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर नाके के दौरान शनिवार को दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है।  डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या-क्या बदल जाएगा , केजरीवाल के लिए : सैलरी-भत्ते आधे, सुविधाओं में भी कटौती

दिल्ली में अब आतिशी मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“जुकारू उत्सव” के तीसरे दिन पंगवाल समूदाय ने पुनेही उत्सव मनाया : 20 दिन में गेंहू कितना हुआ देता है आने वाली फसल का संकेत

पांगी घाटी के लोग आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा रकहे हुए एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :    जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 12 दिवसीय जुकारू उत्सव के तीसरे दिन पंगवाल समूदाय पुनेही उत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!