*ज्वाली में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें:प्रो. चंद्र कुमार*

by
एएम नाथ। ज्वाली, 18 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वाली में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वाली उपमंडल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा विधायक प्राथमिकताओं के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि जिन परियोजनाओं को फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो चुका है, उनके टेंडर शीघ्र फ्लोट कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं तथा जिन परियोजनाओं के फॉरेस्ट क्लीयरेंस लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में कार्य के कुछ ही माह शेष हैं, अतः सभी विभाग शीघ्रता से कार्य गति बढ़ाएं।
जल शक्ति विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में धनराशि की कमी के कारण रुकावट आई है, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए ताकि बजट प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जिन पंचायतों में जलापूर्ति की समस्या है, उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। रेलवे क्रॉसिंग पर पाइप लाइन डालने के कार्य की गति बढ़ाने, तैयार ट्यूबवेल्स को पाइपलाइन से शीघ्र जोड़ने, तथा सभी पेयजल योजनाओं के उचित रखरखाव पर विशेष बल दिया।
प्रो. चंद्र कुमार ने डिग्री कॉलेज भवन निर्माण से संबंधित एफ.सी.ए. ऑब्जर्वेशन को शीघ्र क्लियर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लव स्थित पब्लिक लाइब्रेरी के उचित रखरखाव हेतु एसडीएम को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ज्वाली में प्रस्तावित खेल मैदान की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर डीपीआर तैयार करने एवं निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कल्याण अधिकारी को लंबित पेंशन और गृह निर्माण से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर पंचायतों को कूड़ा निष्पादन के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं सेग्रीगेशन प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही नगरोटा सूरियां एवं कोटला में प्रस्तावित सीवरेज परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर टेंडर फ्लोट कर कार्य प्रारंभ करने को कहा।
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण निर्माण कार्यों में हुई देरी को अब युद्धस्तर पर कार्य निष्पादन द्वारा पूरा किया जाए।
बैठक में एसडीएम नरेंद्र जरियाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंदर धीमान, अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, डीएसओ रवि शंकर, डीएफओ अमित शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पात्रवाल, बीडीओ मनोज शर्मा, तहसीलदार ज्ञान चंद, डिग्री कॉलेज ज्वाली के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा, भू संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, तथा जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कुंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक गढ़शंकर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य – डीसी

ऊना  – ओपन स्कूल से मैट्रिक पास उम्मीदवारों को सेना भर्ती मे भाग लेने के लिए अपने नियमित स्कूल द्वारा जारी विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति योजनाओं पर 80 करोड़ खर्च : केवल सिंह पठानिया

मंझग्राँ पंचायत में तीन विद्युत हैंडपंपों का लोकार्पण एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!