ज्वाली स्कूल में 213 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब: शिक्षक बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करें: चंद्र कुमार

by

स्कूल में पांच लाख के दो डिजिटल बोर्ड बच्चों को किए समर्पित
ज्वाली 5 दिसम्बर : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शिक्षकों से बच्चों में मेहनत,अनुशासन तथा अच्छे संस्कार पैदा करने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने का आह्वान किया है ताकि वे अपने जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल कर सकें। यह विचार उन्होंने आज मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी तथा निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दसवीं तथा बारहवीं कक्षाओं के 213 मेधावी बच्चों को टैब वितरण के अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रतिस्पर्धा का युग है जिस कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव व चुनौतियां सामने आ रही हैं। जिसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों तथा बच्चों से अपने ज्ञान को नियमित रूप से अपडेट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में वही बच्चा आगे बढ़ पाएगा जो अपने ज्ञान को अपडेट रखने के साथ कड़ी मेहनत व प्रतिस्पर्धा करेगा।
कृषि मंत्री ने टैब प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और अध्यापकों -अभिभावकों के सयुंक्त प्रयासों से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि टैब जहां बच्चों को पढ़ाई करने में मददगार साबित होंगे वही उन्हें कई ज्ञानवर्धक जानकारियां भी हासिल होंगी। उन्होनें बच्चों से इनका सही इस्तेमाल करने तथा अपनी मेहनत को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का काफी विस्तार हो चुका है लेकिन वर्तमान प्रतिस्पर्धा के इस युग में अब शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है । इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है तथा इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण गरीब बच्चे उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं। गरीब बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है जिसके अंतर्गत गरीब बच्चों को उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक प्रतिशत के नाममात्र ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि गरीब बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सके।
कृषि मंत्री ने ज्वाली स्कूल में पांच लाख रुपए की लागत से लगाए गए दो स्मार्ट डिजिटल बोर्ड भी बच्चों को समर्पित किए।
इससे पहले, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद पावा ने मुख्य अतिथि का शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।
इसके बाद, कृषि मंत्री ने विश्राम गृह ज्वाली में जनसमस्याएं सुनी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसीलदार कुलताज सिंह,डीएसपी बीरी सिंह,बीडीओ श्याम सिंह, नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,ओबीसी संगठन के उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी,आईएमसी के अध्यक्ष मनु शर्मा, ज्वाली स्कूल के प्रिंसिपल प्रभात चंद पावा, ज्वाली कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,उपमंडल भू-सरंक्षण अधिकारी चंचल राणा, स्कूल के अध्यापक व स्टाफ,बच्चों के अभिभावक, स्थानीय गणमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 31 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण को अनुमोदन प्रदान

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा, मार्च 23 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को माता नैना देवी मंदिर में ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा : ADC निधि पटेल

बिलासपुर : माता नैना देवी मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा। माता नैना देवी मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार यह फैसला लिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी – बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक चुनौतियां सरकार की मुश्किलें बढ़ा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों को प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति को बेहतर तरीके से समझना चाहिए थाः मुख्यमंत्री सुक्खू

राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करना सरकार का नहीं, बल्कि राज्य की जनता के अधिकारों का मुद्दा हैः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : वित्त विभाग द्वारा आज यहां राज्य की वित्तीय स्थिति तथा राजस्व...
Translate »
error: Content is protected !!