झंझयाणी में सुनीं जनसमस्याएं, पथलियार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विकास कार्यों में कभी नहीं करता हूं राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 09 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत झंझयाणी का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला पथलियार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप मंे विकसित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने में विश्वास रखते हैं और विकास कार्यों में कभी भी राजनीति नहीं करते हैं। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता के प्रतिनिधि के नाते ही वह कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की मदद के बगैर ही प्रदेश के अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके हजारों आपदा प्रभावित परिवारों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
इस मौके पर विधायक ने हाई स्कूल पथलियार को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये और प्राइमरी स्कूल को भी पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले मुख्याध्यापिका रेखा कुमारी ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में स्थानीय पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार, बीडीसी सदस्य सीमा भारद्वाज, रोशन लाल, दीपराज, बलवीर सिंह, आशा देवी, लीला देवी, नीलम कुमारी, बाबू राम, पुष्पा देवी, सुखदेव सिंह, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, रमाशंकर, प्रमोद सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह, रामनाथ, दुर्गादास, मदन लाल, रमेश चंद, आंेकार सिंह, राजेश कुमार, बांकू राम, अश्वनी शर्मा, अश्वनी चौधरी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरे बेटे से बनाए जबरन फिजिकल रिलेशन : फिर कियाब्लैकमेल : इंजीनियरिंग स्टूडेंट सुसाइड केस में नया टि्वस्ट

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में अर्पित शर्मा नाम के छात्र की मौत के मामले में नया टि्वस्ट आया है। मृतक छात्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी ने होली क्षेत्र का किया प्रवास : कुलेठ घार के स्थाई समाधान को प्राक्कलन के आधार पर मिलेगी धनराशि

एएम नाथ। होली,(चंबा) :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय उप मंडल भरमौर के अंतर्गत होली क्षेत्र का प्रवास किया। स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर सुन्नी में राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता आयोजित : महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ।  शिमला 14 सितंबर – राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस 2024 अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी मैं आज हिंदी भाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस मनाया गया। समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना बारे सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतगणना के संबंध में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) के लिए बचत भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!