झटिंगरी में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, रूसी महिला घायल : प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

by

एएम नाथ।  मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के झटिंगरी में गुरुवार को पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से 41 वर्षीय रूसी महिला घायल हो गई। हादसे में महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल महिला की पहचान रूसी नागरिक केसेनिया लुबेंको के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका है कि महिला ने बीड़-बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। चौहारघाटी के झटिंगरी पहुंचने के दौरान उसका पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पधर नागरिक अस्पताल से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए पालमपुर ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों और उड़ान से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय संविधान हमारी राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का आधार स्तंभ : डॉ. सलारिया

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय, सलूणी के राजनीति विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से संविधान दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 बहनें आज वेंटीलेटर पर : पहली बार हिमाचल विधानसभा में बोली सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश, पहली बार में ही केंद्र पर जोरदार हमला

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम सुक्खू की पत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने भी सदन में...
Translate »
error: Content is protected !!