झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

by
ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आपदा एक अचानक से होने वाली घटना है इसे रोका तो नहीं जा सकता है, परन्तु पूर्व तैयारी एवं समझदारी से हम होने वाले नुक्सान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद रहे सभी प्रतिभागियों को अग्निसुरक्षा के नियमों एवं आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अनुसार नियमों की अनुपालना करने के निर्देश दिए।
पंचायतों में लगेंगे अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर
राजीव ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को जल्द से जल्द संबंधित सभी पंचायतों में अग्निसुरक्षा पर पंचायत प्रधान, वार्ड पंच एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवियों एवं आपदा मित्र स्वयसेवियों की सहायता से जागरूकता शिविर का आयोजन निर्देश दिए। कार्यशाला में पिछले वर्षों के दौरान हुई झुगियों में आगजनी की घटनाओं में हुए नुकसान एवं झुंगियों में भयानक अग्निकांड के मामला अध्ययन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी एवं पंचायत सचिव इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी भूमि पर झुंगियां न बने तथा निजी जमीन पर बनाई गई झुंगियां आपदा प्रबंधन एक्ट के सुरक्षा नियमों के अनुसार ही बनी हो तथा उनमें लगभग तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए। यह पेट्रोल पम्प एवं संवेदनशील जगह से दूर होने चाहिए।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना से प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल, तहसीलदार हरोली जैमल सिंह, खंड विकास अधिकारी विरेंदर कुमार, नायब तहसीलदार ईसपर विजय शर्मा, नायब तहसीलदार दुलैहड़ राज कुमार, अग्निशमन विभाग से सुनील दत्त, उपमंडल कानूनगो सुरज शर्मा, रिया शर्मा सुपरवाइजर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना तथा आपदा मित्र जगदीप सिंह (पंचायत भदसाली ) उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अवार्ड 2023 के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

ऊना, 22 जुलाई – राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में कार्यरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप को मिल गया करारा जवाब : ट्रंप ने ऐपल को फरमान जारी किया था भारत में आईफोन बनाना बंद करो

भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकने की सलाह दी। अब इस पर Apple का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

ऊना :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट तथा चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BBMB में 4 सदस्य बनाने की तैयारी! केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान को लिखा पत्र

नई दिल्ली : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़ी संरचना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में दो और राज्यों को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने...
Translate »
error: Content is protected !!