टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

by

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता
नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है। ताकि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार आमजन की सुविधा तथा युवाओं के भविष्य निर्माण पर आधारित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
वीरवार को डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में चार दिवसीय सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित स्वास्थ्य संस्थान, जिनमें टांडा मेडिकल कॉलेज एक प्रमुख संस्थान है, इसके स्तरोन्नयन के लिए पूर्ण प्रयास सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल ने लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तर भारत के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यहां के अनुभवी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अत्याधुनिक मशीनरी की उपलब्धता से रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों को सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक सूची की बहुत सी दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें रोगियों को मुफ्त दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क दवाईयों के साथ-साथ अनेक प्रकार के टेस्ट और जांच भी संस्थान में निशुल्क उपलब्ध है।
विकास पुरूष जी.एस.बाली के बहुमूल्य योगदान को किया स्मरण
आर.एस.बाली ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री जी.एस.बाली ने टांडा मेडिकल कालेज के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है मेडिकल कालेज की स्थापना से लेकर इसको बड़े स्तर का स्वरूप प्रदान करने में अथम प्रयास किए हैं जिसके कारण आज टांडा मेडिकल कालेज एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में आधारभूत संरचनाओं को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। 250 लाख़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन बहुत जल्द जनता के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। इसके चालू होने पर टांडा अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे दो इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाये जाएँगे। यहाँ एक करोड़ रुपये की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया जायेगा।
इससे पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य भानु अवश्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए चार दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष कुमार, एमएस मोहन सिंह, अतिरिक्त निदेशक टांडा मेडिकल कालेज अवनिंदर सिंह सहित चिकित्सक तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की संबंध बनाने की डिमांड बिल्कुल सही : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर की ये टिप्पणी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति-पत्नी का एक केस आया था. पत्नी का कहना था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए. इस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को : जयराम ठाकुर

 हिमाचल ने 2014 के बाद दोहराया लगातार जीत का इतिहास एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अठाहरवीं लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!