टिकट वितरण में जल्दबाजी नहीं करेगी पार्टी, जीत की मजबूत संभावना वाले नेताओं पर रहेगा फोकस : राहुल गांधी की टीम भी कर रही सर्वे

by

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की कवायद तेज कर दी है, लेकिन पार्टी की पहली सूची के लिए दावेदारों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पहले नवंबर में पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब इसके दिसंबर में सामने आने के संकेत हैं। शुरुआती सूची में 30 से 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि टिकट वितरण में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों के चयन में उनकी जीतने की क्षमता, विधानसभा क्षेत्र में पकड़ और संगठन के प्रति सक्रियता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। कांग्रेस ऐसे चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है, जिनकी अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति हो और चुनाव जीतने की संभावना बेहतर हो।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने भी स्पष्ट किया है कि टिकटों के बंटवारे में जल्दबाजी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन नेताओं को प्राथमिकता देगी, जो लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं और अपने विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखते हैं।

राहुल गांधी की टीम भी खंगाल रही दावेदारों की स्थिति

उम्मीदवारों के चयन के लिए पंजाब कांग्रेस के साथ राहुल गांधी की टीम भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कर रही है। इन सर्वे रिपोर्टों के आधार पर दावेदारों की लोकप्रियता, क्षेत्र में सक्रियता और चुनावी स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिन नेताओं के पक्ष में रिपोर्ट बेहतर होगी, उनके नामों पर टिकट के लिए गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी संकेत दे चुके हैं कि पिछले साढ़े चार वर्षों से पार्टी के लिए लगातार काम करने वाले नेताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। इससे साफ है कि कांग्रेस इस बार अनुभव के साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं और युवा चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगी।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान पार्टी हाईकमान से उन नेताओं को उचित महत्व देने की अपील कर चुके हैं, जो पिछले चार वर्षों से जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

एक परिवार से एक टिकट का फॉर्मूला भी बनेगा सिरदर्द

टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस के सामने एक परिवार से एक टिकट देने का मुद्दा भी चुनौती बन सकता है। पार्टी में ऐसे कई दावेदार हैं, जो अपने साथ परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी टिकट मांग रहे हैं। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर विचार-विमर्श जारी है।

सर्वे रिपोर्टों के आधार पर पहले चुनाव समिति और फिर केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। फिलहाल टिकट के दावेदारों को दिसंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिप्पर की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत, चालक फरार

माहिलपुर-जेजों रोड पर चक नारियल के पास हादसा; पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए गढ़शंकर, 17 सितंबर। माहिलपुर-जेजों रोड पर गांव चक नारियल के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय...
article-image
पंजाब

Breaking the statue of Bharat

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.28 : In protest against the unfortunate incident of breaking the statue of Bharat Ratna Babasahib Dr. Bhimrao Ambedkar at Amritsar, Bar Association Garhshankar under the leadership of Pankaj Kirpal President went on a...
article-image
पंजाब

Punjab Awaits Amit Shah’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.13 :-Former MP Avinash Rai Khanna stated that Union Home Minister Amit Shah’s rally in Moga is scheduled for March 14. When Amit Shah sets foot on Punjab’s soil, he added, there is...
Translate »
error: Content is protected !!