टिप्पा में चार से सात नवंबर तक आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल : धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: डीसी

by
धर्मशाला, 14 अक्तूबर। धर्मशाला के टिप्पा में चार नवंबर से लेकर सात नवंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं इस बाबत सभी विभागीय अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म फेस्टिवल में भाग ले सकें।
उन्होंने कहा कि वर्ष-2012 से धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आरंभ हुआ था कोविड के कारण फिल्म फेस्टिवल वर्चुअल आयोजित किया गया था तथा गत वर्ष आयोजित फिल्म फेस्टिवल में 13000 के करीब लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उपायुक्त कहा कि ने फिल्म फेस्टिवल में देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में भी शामिल की जाएंगी इसमें देश तथा विदेशों से कई लोग फेस्टिवल में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कारगर कदम उठाएं। फिल्म फेस्टिवल की प्रबंधक ऋतु सरीन ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल से पहले महाविद्यालयों तथा विद्यालय के छात्रों के लिए स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी ताकि नवोदित कलाकारों को भी आगे बढने का अवसर प्रदान किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 4 पर केस दर्ज : कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 13 लाख की ठगी

ऊना : 11 अक्टूबर । जिला ऊना के बाथड़ी गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख की ठगी हुई है। पंजाब के एजेंट ने हिमाचल के इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता : ADC अजय कुमार यादव

एएम नाथ। सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बगेहड़ा और जंगलबैरी में आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरुक

हमीरपुर 07 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!