टीचर के खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज : ऊना में सरकारी स्कूल टीचर को दबंगई दिखाना पड़ा महंगा

by

ऊना : हिमाचल में ऊना के बंगाणा थाना में सरकारी स्कूल के एक टीचर को दबंगई दिखाना काफी महंगा पड़ गया। बता दें कि उक्त टीचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटेहड़ी में कार्यरत है। जिस पर स्कूल की महिला कर्मचारी (चपरासी) को चाय के मामले को लेकर थप्पड़ मारने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने इस टीचर को पूछताछ के लिए बंगाणा थाना तलब किया था। वहीं, पीड़ित महिला कर्मचारी और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि थाना पहुंचे थे। महिला द्वारा लगाए आरोपों की पुलिस उक्त टीचर से पूछताछ कर रही थी। जिस पर टीचर ने आरोपों से पल्ला झाड़ लिया और वहां अपनी गाड़ी में भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की।
इतने में आरोपी टीचर आग बबूला हो गया। उसने थाना परिसर की गैलरी में ही एक पुलिस अधिकारी का के साथ हाथापाई की। साथ ही ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उक्त टीचर ने उनसे भी धुक्कामुक्की की। पुलिस ने दंबगई दिखाने वाले उक्त टीचर के खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज करके अगली कारर्वाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का बस किराया आधा, सभी को 125 यूनिट तक बिजली मुफत, ग्रामीणों का पानी का बिल माफ : हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की घोषणा

शिमला :   हिमाचल दिवस पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री महिलाओं के बस किराए में 50 प्रतिशत का ऐलान किया है। चुनावी वर्ष में इसे मास्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर देता है नशा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

एएम नाथ। भोरंज 29 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे...
Translate »
error: Content is protected !!