टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा ली शपथ

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा “राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम” के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान दौरान आज सहायक सिविल सर्जन डा. कमलेश कुमारी की अध्यक्षता एवं जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. शक्ति शर्मा के नेतृत्व में दफ्तर सिविल सर्जन होशियारपुर के समस्त स्टाफ द्वारा टीबी उन्मूलन में सभी के सहयोग एवं भागीदारी की शपथ ली गई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया, जिला एपीडिमोलोजिस्ट (आईडीएसपी) डॉ. शैलेश कुमार, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रमनदीप कौर, सुपरडेंट श्री मनोहर सिंह और कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था।

इस दौरान जानकारी साझा करते हुए डॉ. शक्ति ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के उच्च जोखिम वाले टीबी रोगियों की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि टीबी अब लाइलाज नहीं रही। इस अभियान के साथ हम टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि एकता और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जमीनी स्तर पर टीमें बनाकर उन समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो टीबी के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। इस अभियान के तहत मधुमेह व कुपोषण से पीड़ित लोगों, धूम्रपान व शराब पीने वालों, एचआईवी संक्रमित व पूर्व टीबी रोगियों तथा भट्टों, निर्माण स्थलों व कारखानों में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, निक्षा मित्र एवं क्षय रोग से जुड़े आम लोगों का प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, साक्षात्कार 13 को

रोहित जसवाल। ऊना, 11 अगस्त। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर(भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑप्रेटर के 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी के सर्वसम्मति से निर्मल कुमार अध्यक्ष, कुलजीत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में करवाया सर्वांगीण विकास: विधायक पवन कुमार आदिया शाम चौरासी  :विधायक पवन कुमार आदिया की उपस्थिति में आज स्थानीय वार्ड नंबर 8 से...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ गैंगरेप : ढाबे से 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए : 1 युवती रेप के बाद पानी वाली डिग्गी में फेंकने की कोशिश

फाजिल्का : दो युवतियों को फाजिल्का में ढाबे पर खाना खाने के दौरान 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए। जिसके बाद युवतियों के साथ गैंगरेप किया । एक युवती ने बताया कि अगवा...
article-image
पंजाब

पूर्व IG से आठ करोड़ रुपए की ठगी में पुलिस ने मीरा भायंदर से चार आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूर्व आईजी अमर सिंह चहल से आठ करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में चार ठिकानों...
Translate »
error: Content is protected !!