टूटी -फूटी सड़कों से होशियारपुर निवासी परेशान-प्रशासन बेपरवाह : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर के इतिहास में इससे पहले सड़कों की इतनी दयनीय दशा कभी नहीं देखी : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि होशियारपुर के चारों तरफ सड़कें टूटी-फूटी नजर आ रही है। आप गंतव्य तक पहुंचने के लिए चाहे कोई भी रास्ता अपना रहे हो आपको गड्ढों में पानी से भरी सड़कें स्वागत करती मिलेगी। शहर में अगर 1/2 किलोमीटर भी दूर जाना पड़े तो आधे घंटे से कम समय नहीं लगता। आम आदमी पार्टी की सरकार में होशियारपुर निवासी महसूस कर रहे हैं कि क्या यह आजकल विनाशकारी विकास का दौर चल रहा है? विकास के नाम पर वर्षों से बहुत बढ़िया ढंग से बनी हुई सड़क माल रोड को निर्दयता से उखाड़ दिया गया था । सीवरेज के जिस प्रोजेक्ट के लिए माल रोड को तहस-नहस किया गया है वह भी बुरी तरह फ्लॉप सिद्ध होने वाला है। इस प्रोजेक्ट से माल रोड की बर्बादी तो हुई ही है, परंतु शहर के ऐतिहासिक पार्क शिमला पहाड़ी को भी बुरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। उसके बाद विकास के नाम पर पूरे अंदरुनी शहर की तंग व छोटी गलियों को भी काफी बुरी तरह खराब किया किया जा चुका है। शहर वासियों को एक गली से दूसरी गली तक पहुंचाने के लिए रास्ता तक नहीं मिलता । श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं जिला महामंत्री भाजपा व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ,जिला सचिव अश्विनी गेंद तथा यशपाल शर्मा ने शहर की सड़कों की बुरी हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हैं कि केवल विकास करवाने के लिए उखाड़ी सड़कों की बुरी हालत ही नहीं अपितु जिन्हे विकास के लिए नहीं उखाड़ा उन की हालत भी कम बुरी नहीं शहर की टूटी सड़कों के बारे में लोगों को समझ में ही नहीं आता की सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बरसात के चलते सड़कों की हालत और भी दयनीय हो चुकी है, क्योकि गड्डो में भरा बरसात का पानी वाहन आने पर सड़क में पर चल रहे लोगों का हुलिया बदल देता हैं। उन्होंने कहा कि शहर वासियों का कहना हैं कि बदलाव के नाम पर लाई गई सरकार वास्तव में कैसा बदलाव लेकर आई है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के जम्मू कशमीर के महासिचव रैणा के चुनावी कार्यालय के उदघाटन पर पहुंचने पर किसानों ने दिखाए काले झंडे

गढ़शंकर: जम्मू कशमीर के भाजपा के महासचिव नरिंद्र सिंह रैणा ने जव बार्ड नंबर तीन में भाजपा प्रत्याशी सत्या देवी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने पुहंचे तो वहां पर कुल हिंद किसान सभा...
article-image
पंजाब

‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ होशियारपुर, 09 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलों में सेंटर कालेवाल बीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढशंकर : ब्लॉक गढशंकर 2 जिला होशियारपुर की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलें 8 और 9 अक्टूबर को सेंटर स्कूल देनेवाल कलां में बीईओ जसवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन खेलों में...
Translate »
error: Content is protected !!