टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें पंजाब पुलिस -चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय : डीजीपी संजय कुंडू

by

ऊना । 10 अप्रैल :  डीजीपी संजय कुंडू की आगामी चुनावों को लेकर हिमाचल व पंजाब पुलिस की संयुक्त बैठक जिला ऊना में हुई। इस दौरान डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर व एसपी ऊना राकेश सिंह, एसपी कांगड़ा, एसपी नूरपुर, एसएसपी रोपड़ व एसपी होशियारपुर आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव घोषित किया है। इसके मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय बैठक में हुआ है। सीमा क्षेत्र पर संवेदनशील इलाकों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।  उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कच्ची शराब के वितरण बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। इस पर दोनों क्षेत्रों की पुलिस अलर्ट पर रहेगी।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र की शराब की दुकानों की मैपिंग पुलिस द्वारा की जाएगी। संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सीमा के कुल 107 इंटर स्टेट नाके हैं। इसमें से 66 नाके पंजाब के साथ लगते हैं। इसी मद्देनजर कई मसलों पर सहमति बनी है। ताकि यहां पर चुनाव में राष्ट्रीय शांति का कोई खलल न पड़े। पुलिस अधिकारियों को इस बात को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चुनाव में किसी प्रकार की अफवाह न फैले। इसके लिए सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच टूरिस्ट सीजन भी चरम पर होगा। ऐसे में दोनों राज्यों से पर्यटक आते जाते हैं। इसलिए पंजाब पुलिस से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र में टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें। बैठक में दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने अफीम, चरस तो पंजाब से आने वाले चिट्टे के नशे की रोकथाम को लेकर व्यापक रणनीति बनाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के हितों की प्रबल पैरवी करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने GST परिषद की 55वीं बैठक में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक और पूर्व-बजट चर्चा में हिमाचल प्रदेश के विकास से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवोदय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर तक होगा

होशियारपुर, 9 अक्टूबरः सह-शिक्षा आवासीय पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!