टूरिस्ट हेल्पलाइन हिमाचल में शुरू होगी : पर्यटक वाहनों पर एसआरटी व अन्य करों को कम करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

by

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटक बसों, टैम्पो ट्रेवलर व वाणिज्यिक पर्यटक वाहनों पर लगने वाले विशेष पथ कर (एसआरटी) व अन्य करों को कम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एसआरटी के दृष्टिगत हाल ही में जारी की गई अधिसूचना को संशोधित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां ओक ओवर में शिमला होटल्ज़ एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही होम-स्टे नीति लाने जा रही है। प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है और सैलानियों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही टूरिस्ट हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी और इसे 1100 हेल्पलाइन से जोड़ने पर भी विचार किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सड़क सम्पर्क के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी सुदृढ़ की जा रही हैं। सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला में एक और हेलीपोर्ट के निर्माण पर भी विचार कर रही है। पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने से ही राज्य में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों की आमद का लक्ष्य पूर्ण हो पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों में पर्यटकों का अधिक दिन तक ठहराव हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंे पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। इसी दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। प्रदेशवासियों और पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से यू.वी./अल्ट्रा फिल्टरेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे पर्यटन गतिविधियों में विद्युत चालित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित कर प्रदेश को हरित राज्य बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
शिमला होटल्ज एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र सेठ ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय रतन, चन्द्रशेखर, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, पूर्व विधायक सोहन लाल, एसोसिएशन के महासचिव बलजीत सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ती गर्मी में रखें अपना ख्याल, सतर्क रहने की हिदायत, जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाज़री

ऊना : पिछले कुछ दिनों से जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं/लू चलने के आसार दिख रहे है। इस संबध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की होशियारपुर / दलजीत अजनोहा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमपात से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरु की तैयारियां, 5 सैक्टर में बांटा शहर : DC ने अधिकारियों को जगह-जगह सड़कों पर पर्याप्त रेत एवं कैल्शियम क्लोराइड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए

शिमला, 06 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश की राजधानी शिमला में हिमपात से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!