टैक्सी ड्राइवर की हत्या : घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी ,पिता को भेजी लोकेशन

by

लुधियाना : 10 अगस्त | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है। जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी : रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।

डेढ़ साल पहले हुई शादी :
जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

अभी कुछ नहीं कह सकते- समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1.5 किलो सहित दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब की एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार...
article-image
पंजाब

7 days Yuva Aapda Mitra Scheme

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.19 : 7 days Yuva Aapda Mitra Scheme (YAMS) training was inaugurated at Lamrin Tech Skills University, Punjab, under the visionary leadership of Shri Ankurjeet Singh, Deputy Commissioner SBSNagar A batch of 100...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय : 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

पंजाब में सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सिखों के 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दुल्हनें...
article-image
पंजाब

विजिलैंस ने पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ काबू

बठिंडा : पंजाब विजीलैंस ने हलका कोटशमीर के एक पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए पटवारी का नाम मनजोत सिंह बताया...
Translate »
error: Content is protected !!