टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर घर बैठे ले सकते हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं -डोर स्टैप सेवाओं का लाभ उठाएं होशियारपुर वासीः डिप्टी कमिश्नर

by

जिले में तैनात सेवा सहायक घर पर आकर देंगे सरकारी सेवाएं

होशियारपुर, 1 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को उनके डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में लोगों को उनके घरों तक 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं जो कि सेवा केंद्रों मे मुहैया करवाई जा रही है, घर पर बैठे ही मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा लेने वाले नागरिक को सेवा केंद्र की ओर से तैनात सेवा सहायक जहां नागरिक के घर जाकर उनकी लाइव फोटो कर अन्य दस्तावेज प्राप्त करेंगे वहीं सर्टिफिकेट बनने पर घर पर ही सर्टिफिकेट की डिलीवरी भी की जाएगी।

       डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अब तक 2450 लोगों को डोर स्टैप डिलीवरी का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 43 प्रकार की सेवा केंद्रों पर मिलने वाले सेवाएं घर बैठे प्राप्त करने के लिए जिला वासी टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर कॉल करने के बाद वे सरकारी प्रतिनिधि को बता सकते हैं कि किस समय पर उनके घर आकर उनके फोटो या अन्य दस्तावेज लेजाकर उनको सरकारी सेवा का लाभ दे सकता है। सरकारी सेवा के अंतर्गत जो भी सर्टिफिकेट बनेगा वह भी व्यक्ति को उसके घर पर ही सरकारी प्रतिनिधि देकर आएगा।

कोमल मित्तल ने बताया कि नागरिकों को दी जाने वाली डोर स्टैप सेवाओं में जाति सर्टिफिकेट, जन्म-मौत सर्टिफिकेट,लेबर कार्ड, बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, आय सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट सहित 43 सेवाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से आम लोगों के कार्यालयों में आने-जाने के साथ-साथ उनके समय की बचत होती है। उन्होंने जिला वासियों को अपील की कि वे अधिक से अधिक इन सेवाओं का लाभ लें।

                प्रशासनिक सुधार विभाग के जिला आई.टी मैनेजर करमजीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर जिले में यह सेवा 11 दिसंबर 2023 से शुरु हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी फाइल पूरी करने के बाद ही वे टोल फ्री नंबर 1076 पर अप्वाइंटमेंट बुक करवाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक अधिकतर सेवाएं जन्म सर्टिफिकेट जारी करने, जन्म सर्टिफिकेट में सुधार करने, जाति, रिहायश, ओल्ड एज पेंशन, आय व मैरिज सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित है। उन्होंने बताया कि एक समय पर एक सिटीजन अधिक से अधिक चार सेवाएं हासिल कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीत सिंह बगवाई सुरजीत कुमार चौहान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समागम

गढ़शंकर : 2 अगस्त : पंजाब जलस्रोत विभाग से शानदार विभागीय सेवा उपरांत सेवानिवृत होने वाले मुलाजम नेता जीत सिंह बगवाई महासचिव पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन गढ़शंकर तथा साथी सुरजीत कुमार चौहान डिवीजन सचिव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का आगाज़ : खुरालगढ़ साहिब से विशेष दाखिला वैन की रवाना

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री- प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब...
article-image
पंजाब

जसविंदर भल्ला के निधन पर पवन दीवान ने गहरा शोक व्यक्त किया

लुधियाना, 22 अगस्त: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार और महान हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा...
Translate »
error: Content is protected !!