ट्यूबवेलों पर लगे 5 ट्रांसफार्मर रात को अज्ञात चोरों द्वारा चाहलपुर और मोयला वाहिदपुर के खेतों से चोर ले उड़े : लोगों में दहशत

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव चाहलपुर और मोयला वाहिदपुर के खेतों में ट्यूबवेलों पर लगे 5 ट्रांसफार्मर रात को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने से लोगों में दहशत फैल गई है। इस चोरी की जानकारी ग्रामीणों को उस वक्त पता चली जब वह अपने खेतों को गए थे तब उन्होंने देखा कि ट्यूबवेल बंद थे और बिजली के खंभों पर ट्रांसफार्मर चोरी हो गए थे। लोगों ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि इन बिजली के खंभों पर हाई वोल्टेज करंट है और चोरों ने इसकी परवाह किए बिना इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर और उनका सामान चोरी कर लिया।
इस चोरी की जानकारी देते हुए चाहलपुर और मौला वाहिदपुर के ओंकार सिंह चाहलपुरी( भाजपा नेता) , गुरबख्श सिंह, चरणजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, इकबाल सिंह,संदीप बरपग्गा और जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वे अपने खेतों में आए तो देखा कि उनके ट्यूबवेल बंद हैं। और उन्होंने देखा कि बिजली के खंभों पर लगे लगभग 5 ट्रांसफार्मर एवं उनके उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में नशेड़ियों का बोलबाला है और वे आए दिन लोगों का सामान चोरी कर लेते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन चोरों पर काबू पाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और चोरी हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि खेतों में बोई गई फसलों को पानी मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस व बिजली विभाग से की गयी है।
ओंकार सिंह चाहलपुरी भाजपा नेता ने कहा के कबाड़ का काम करने वालों के पास पुराना समान कहां से आता है इसकी भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होनों कहा कि पॉवरकॉम के जूनियर इंजीनियर हरविंदर कुमार ने कहा कल लिखती शिकायत कार्यालय में सभी दीजिए। उसके बाद हम कार्रवाई कर देंगे।
पॉवरकॉम के गढ़शंकर के एक्सियन सुमित धवन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राणा के पी का जन्म दिन मनाकर ब्लॉक कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाई : राणा केपी  के नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर कांग्रेस को मजबूत करने की कहीं बातें 

नंगल :   ब्लॉक कांग्रेस नंगल के सीनियर नेताओं व पार्षदों ने कौंसिल अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी की अगुवाई में पूर्व विधान सभा स्पीकर राणा केपी का 65 वां जन्मदिन मनाया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!