ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

by

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को तरसेम बंसल पुत्र जनकराज निवासी वार्ड नं 37 चुना फाटक संगरिया रोड हनूमानगढ़ सिटी राजस्थान ने शिकायत में बताया था कि उसके 30 ट्राले ट्रक चलते हैं और वह जैजो दोआबा से स्टोन क्रशर से बजरी व अन्य सामग्री लेकर पंजाब के विभिन्न शहरों में जाते है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला था कि गाड़ियों के चालक धीरा सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी लाहोरी मल घरिंडा जिला अमृतसर, अर्शदीप, लवदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी कीडिया जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मोड़ जिला गुरदासपुर व धरमिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भैणी जिला गुरदासपुर गाड़ियों से डीजल चोरी कर बेच रहे है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में जांच की तो पता चला कि उक्त ट्राला चालक गाड़ियों का डीजल जसप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जैजो को बेचते हैं इसलिए इनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। चब्बेवाल पुलिस ने तरसेम बंसल की शिकायत पर धीरा सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी लाहोरी मल घरिंडा जिला अमृतसर, अर्शदीप, लवदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी कीडिया जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मोड़ जिला गुरदासपुर व धरमिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भैणी जिला गुरदासपुर,
जसप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जैजो के विरुद्ध धारा 408 व 109 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरपुरा की मांग पर स्टेडियम में रेसलिंग विंग बनाने व ट्रैक दो सौ मीटर चार सौ मीटर करने की खेल मंत्री ने की घोषणा

श्री हरगोबिंदपुर।  गांव हरपुरा में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हरपुरा डंडाई में नए बनाए गए स्र्पोटस स्टेडियम का उदघाटन खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह पहुंचे। जिनका गांव में पहुंचने पर आल इंडिया जाट महासभा...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर ने मेजर सिंह मौजी लाईब्रेरी में करवाया कवि सम्मेलन

गढ़शंकर: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर दुारा मेजर सिंह मौजी लाईब्रेरी में कवि दरबार करवाया गया। जिसमें दरपन साहित्य सभा के कवियों ने भी हिस्सा लिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
article-image
पंजाब

बैकफिंको की ओर से गांव भाम के पंचायत घर में कर्ज की जानकारी के लिए विशेष कैंप 9 दिसंबर को: संदीप सैनी

अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बेरोजगारों को सस्ते ब्याज दर पर दिए जाने वाले कर्ज की दी जाएगी जानकारी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!