ट्रक के असुतंलित होकर कालेज बस से टकराने से बस चालक सहित दो लोगों की मौत व तेरह छात्राएं घायल

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर गांव बगवाई के निकट खैर की लकड़ से लदे ट्रक का टायर फटने से असुंतिलत होकर कालेज बस में टकराने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि कालेज बस में स्वार नर्सिग की नौ छात्राएं गंभीर घायल हो गए। ट्रक बस की अक्कर इतनी भीषण हुई के दोनों के परखचे उड़ गए। और टक्कर दौरान चपेट में आया मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हिमाचल प्रदेश से खैर की लकड़ से भरा ट्रक नंबर एचपी-38 बी 6400 गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर करीव पांच वजे जा रहा था कि अचानक ट्रक का पिछला टायर फट गया और ट्रक असंतुलित होकर साहमने से आ रही गुुरू सेवा कालेज, पनाम की बस से टकरा गया। जिसके बाद बस दूसरी और जाकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बस चालक गगनदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह की भी मौत हो गई। इस दौरान ट्रक बस की टक्कर की चपेट में उस समय गुजर रहा मोटरसाईकल स्वार आ गया और उसकी भी मौत हो गई। मोटरसाईकल स्वार की पहचान गोल्डी पुत्र किशोर कुमार निवासी जलवाहा , जिला शहीद भगत सिंह नगर के तौर पर हुई। इसके ईलावा बस स्वार नर्सिग प्रथम वर्ष की तेरह छात्राएं घायल हो गई। जिन्में से सात छाात्राओं प्रभजोत कौर पुत्री रणवीर सिंह निवासी ददियाल, नाजिा  पुत्र मुहम्मद सलीम, निवासी सलेमपुर, सविता पुत्री जसविंदर पाल निवासी सतनौर, अर्शप्रीत कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी जल्लोवाल, आरती पुत्री बंधना निवासी पदराणा, गुरप्रीत कौर पुत्री जसवीर सिंह निवासी कुकड़ा ए सभी तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर तथा सिमरन कौर निवासी काहमा जिला एसबीएस नगर को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसके ईलावा छे छात्राओं को गढ़शंकर के एक निजी अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जिन्में से चार छात्राओं को मामूली चोटें आने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि दो छात्राओं मसकीन व जैसमीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नवांशहर के लिए रैफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

खैरा ने आम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के लगाए गंभीर आरोप : आप एक व्यक्ति की पार्टी , केजरीवाल के निर्देश पर होता सब कुछ

संगरूर से कांग्रेस के उमीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने आदम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के गंभीर आरोप लगाते हुए एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2015-16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैडेट्स ने रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने का लिया संकल्प

रक्तदान करना सीमाओं पर खड़े होकर पहरा देने के समान ही राष्ट्र की एक प्रत्यक्ष सेवा : गुरदेव सिंह सलूणी कॉलेज में एनसीसी दिवस मनाया गया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी की...
article-image
पंजाब

*स्वर्गीय अवतार सिंह नागपाल की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह 6 जुलाई को होगा : हरजीत सिंह नागपाल

*अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रेलवे रोड गढ़शंकर में 12 से 2 बजे तक होगा *माहिलपुर श्रेत्र के समाज सेवी जत्थेबंदियों और वकील भाईचारे की ओर से परिवार के साथ...
पंजाब

कोविड के बढ़ रहे केसों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर: अमित कुमार

विशेष सचिव स्वास्थ्य ने जिले में कोविड व सरबत सेहत बीमा योजना की स्थिति का लिया जायजा कोविड टैस्टिंग को बढ़ाने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के भी दिए निर्देश होशियारपुर, 23...
Translate »
error: Content is protected !!