ट्रक चालक की हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला सहित चार गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

by

बठिंडा  : मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन के पास बीते दिनों गंडासों से हमला कर ट्रक चालक जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है, जबकि इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

ट्रक चालक जसपाल सिंह की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है चार साल पहले कि जुलाई 2020 को मौड़ मंडी में अमरिंदर सिंह उर्फ मंजा की हत्या हुई थी। मंजा की हत्या का बदला लेने के लिए उसके दो दोस्तों ने जसपाल सिंह की हत्या की है।  आरोपी हरप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू ने मंजा के दोस्त हैं। उन्होंने ही चालक जसपाल सिंह की हत्या की है। उक्त दोनों दोस्तों ने अपने दोस्त अमरिंदर सिंह उर्फ मंजा की मौत का बदला उसकी चौथी बरसी से ठीक दो दिन पहले उसके हत्यारे को मौत के घाट उतराकर लिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त दोनों गुटों में पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश चली आ रही थी।

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सात जुलाई की शाम को मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन के गांव मौड़ कलां के रहने वाले ट्रक ड्राइवर जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी ट्रक यूनियन के बाहर ही मौजूद था, तभी आरोपी हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह व गुरदीप सिंह ने उसे घेरकर उल्टे गंडासों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावरों ने गंडासों से उसकी टांगों पर करीब 20 से ज्यादा वार किए थे। लोगों ने बीच बचाव करते हुए उसे हमलावरों से बचाने की कोशिश की। घायल जसपाल सिंह को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल मौड़ मंडी और बाद में बठिंडा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टरों के अनुसार जसपाल सिंह की मौत ज्यादा खून बहने के कारण हुई है।

घटना का वीडियो हुआ था वायरल :  हत्याकांड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मौड़ पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह वासी संदोहा मौड़ मंडी, जसप्रीत सिंह जस्स पीरकोट रामपुरा, गुरदीप सिंह निवासी मौड़ मंडी को मामले में नामजद कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बठिंडा-बरनाला नेशनल हाइवे से आरोपी हरप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह को वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार कार समेत गिरफ्तार किया गया। वारदात के दिन इन दोनों आरोपियों के साथ इनका तीसरा साथी और उन्हें घटनास्थल से भगाकर ले जाने में मदद करने वाला आरोपी हरजीत सिंह उर्फ ऐनकी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जमानत पर चल रहा था जसपाल :   आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी की हत्या करने की रंजिश चार साल पहले 9 जुलाई 2020 को मौड़ मंडी में हुए अमरिंदर सिंह उर्फ मंजा की हुई हत्या का बदला लेने के लिए की गई है। अमरिंदर सिंह मंजा की हत्या के मामले में कुल सात लोगों नामजद थे, जिसमें जसपाल सिंह भी शामिल था और वह साल 2021 में जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद जसपाल सिंह का आरोपित हरप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह के साथ कई बार झगड़ा हुआ था। इसी हत्या की रंजिश में आरोपितों ने बीती सात जुलाई को जसपाल सिंह को ट्रक यूनियन के पास घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर l  गांव मोहनोवाल में कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब

पोसी में राष्ट्रीय खुराक सप्ताह जागरुकता शुरु : डा. रघुवीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोग स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल की तरह विशेष जागरुकता के लिए ‘राष्ट्रीय खुराक सप्ताह’ के तौर पर जागरुक किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत : तीन बच्चों को बचा लिया गया

रायबरेली : रायबरेली जिले के दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन बच्चों को बचा लिया गया। बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!