ट्रांसफर – 26 जेबीटी शिक्षकों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से किया : 417 नए प्रवक्ता नियुक्त

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में युक्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से 26 जेबीटी शिक्षकों को अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया गया।

इस संबंध में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। ये ऐसे स्कूल हैं जिनमें तीन या अधिक शिक्षक हैं (केंद्र मुख्य शिक्षक सहित) हैं। विभाग के अनुसार छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में और व्यवधान को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किए हैं।
ये क्लिक कर देखें ट्रांसफर हुए शिक्षकों की सूची

उधर, लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग को स्कूलों को आठ विभिन्न विषयों में 417 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, इतिहास और गणित विषय में प्रवक्ताओं को नियुक्तियां दी गई हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा पास करने वाले इन अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में नियुक्तियां दे दी हैं। इनके अलावा एक्स सर्विस मैन कोटे से भी पांच प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। स्कूल कैडर के इन प्रवक्ताओं को प्रतिमाह 25,800 रुपये वेतन मिलेगा। इन्हें पांच दिनों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अंग्रेजी विषय में 63, अर्थशास्त्र 17, रसायन विज्ञान 29, बॉयोलाजी नौ, वाणिज्य 47, राजनीति शास्त्र 91, इतिहास 114 और गणित विषय में 42 प्रवक्ताओं को उच्च शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्य जारी

अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की टीमें में कर रही हैं सर्वेक्षण कार्य उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग का किया आग्रह एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवास में 410 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर : आरएस बाली

चाहड़ी तथा हटवास में दो वर्षों में विकास पर व्यय किए चार करोड़,  विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा 11 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव : सरकार ने जारी की अधिसूचना आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 21 जून। नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून...
Translate »
error: Content is protected !!