ट्रामाडोल फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट, 7.65 लाख रुपये बरामद

by

अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने नशीले दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई की चेन को तोड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इस मामले संबंधी पूरी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे खुलासों और छापेमारी के आधार पर पुलिस ने ल्यूसेंट बायोटेक लिमिटेड के एक केमिस्ट, वितरक और प्लांट हेड समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कुल बरामदगी में 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट, 7.65 लाख रुपये नकद और 325 किलो कच्चा माल (ट्रामाडोल) शामिल है। जब्त की गई गोलियों पर “केवल सरकारी सप्लाई – बिक्री के लिए नहीं” लिखा हुआ था, जो मेडिकल स्टॉक के अवैध रूप से इस्तेमाल को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है। नियमों का उल्लंघन करने वाली प्रमुख दवा इकाइयों को सील कर दिया गया है और रिकॉर्ड की जांच की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 दिन की भूख हड़ताल के बाद फीस में 20% कटौती, ABVP ने मांगी 50% राहत

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। फीस कटौती की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित : महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट …खैरा ने अपने बयान पर सफाई दी, कोई गलत बात नहीं कही, अपने बयान पर कायम हूं

चंडीगढ़, 10 मार्च । पंजाब विधानसभा में मंगलवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की एक पोस्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।...
article-image
पंजाब

फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने कियादौरा

गढ़शंकर / होशियारपुर, 16 जनवरी:   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का दौरा किया।...
article-image
पंजाब

मुहम्मद रफ़ी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने महान कलाकार की 99वीं जयंती मनाई : संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने मोहम्मद रफी को किया याद 

होशियारपुर, 27 दिसंबर:   मोहम्मद रफी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसायटी होशियारपुर ने सरकारी कॉलेज के संगीत विभाग के सहयोग से महान कलाकार मोहम्मद रफी का 99वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों एवं...
Translate »
error: Content is protected !!