ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मकर संक्रांति पर शिक्षकों को सौंपा चार्ज : आधुनिक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए शिक्षकों को उनके पद का चार्ज सौंपा गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रो. मनोज कपूर ने अपने विज़न और उद्देश्य को साझा करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया।
 प्रो. कपूर ने बताया कि ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित एक अनूठा शिक्षण संस्थान है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए सभी शिक्षकों को तीन महीने की कठोर प्रशिक्षण दी जाएगी ताकि वे बच्चों को समय की मांग के अनुसार शिक्षित कर सकें और तकनीकी कौशल से जोड़ सकें।” कार्यक्रम के दौरान स्कूल की नव नियुक्त प्रिंसिपल रेणु चाहल ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “हम सभी को एक टीम के रूप में मिलकर इस संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। समर्पण और एकजुटता से हम इस स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएंगे।”
इस आयोजन में स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. रीना कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया और संस्थान के विज़न को साझा किया।
इस मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए और संस्थान की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया। ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत देती है। यह आयोजन शिक्षा, तकनीक और समर्पण का संगम था, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
पंजाब

नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म : नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न...
article-image
पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 15 व्यय मॉनिटर नियुक्त किए : CEO सिबिन सी

चंडीगढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 15 व्यय मॉनिटरों की...
पंजाब

खालसा कालेज में डिजीटल इनीशीएटिव आफ एनसीईआरटी विषय पर करवाया वैबीानर

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में ऐजूकेशन विभाग दुारा अैकसटेंशन लैकचर तथा कैमिसट्री विभाग दुारा वैबीनार करवाया गया। अैजूकेशन विभाग दुारा डिजीटल इनीशीएटिव आफ...
Translate »
error: Content is protected !!