ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष भगत को संस्था सवेरा ने किया सम्मानित

by

ईमानदारी का समर्थन करो बेईमानी अपने आप खत्म हो जाएगी  : डॉक्टर अजय बग्गा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आज के युग में अगर कोई अधिकारी या संस्था ईमानदारी से अपना कार्य करती है तो उन लोगों को समय-समय पर समाज की तरफ से पुरस्करित करना बहुत जरूरी है जिससे उनमें ईमानदारी से कार्य करने का मनोबल हमेशा बना रहे। उपरोक्त शब्द प्रसिद्ध समाज सेवी एवं संस्था सवेरा के संस्थापक डॉ अजय बग्गा ने ट्रैफिक नियमों में ईमानदारी से कार्य करने वाले इंस्पेक्टर सुभाष भगत को सम्मानित करते हुए कहे।
डॉ अजय बग्गा ने कहा कि अगर हम ईमानदारी के साथ डट के खड़े हो जाएं तो बेईमानी अपने आप दम तोड़ देगी।
इस मौके समाज सेवक संजीव तलवाड ने कहा कि संस्था द्वारा शुरू किया गया यह कार्य सराहनीय है तलवाड़ ने कहा कि सामाजिक जीवन जीने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों को शक्ति से पालन करवाने वाले अधिकारियों के साथ खड़े होना चाहिए । उन्होंने बताया की संस्था की तरफ से उन लोगों को भी 5100/ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा जो लोग ट्रैफिक नियमों की पालन करते हैं और यह सम्मान ट्रैफिक इंस्पेक्टर के कहने पर ही दिया जाएगा ।
इस मौके पर सवेरा के अध्यक्ष अवनीश ओहरी रामचरितमानस से हरीश सैनी, सुनील प्रिय सभ्याचार संभल समिति के अध्यक्ष कुलविंदर जांडॉ जनरल सेक्रेटरी हरबंस सिंह कमल मदन लाल कलसी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी सटे हिमाचल प्रदेश के इलाके में लगी साबुन फैक्ट्री द्वाराप्रदूषण फ़ैलाने के खिलाफ एडवोकेट लक्की ने पंजाब हुयेमन राइट्स कमिशन को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी के साथ पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में लगी साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाया  जा रहा प्रदूषण तथा लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : तीन की मौत, मां-बेटी घायल-मिनी बस ने बाइक रेहड़े में मारी जोरदार टक्कर

कपूरथला : पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, कपूरथला में धुंध के कारण फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में जोरदार...
article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा लगाए रक्तदान कैंप में वीस युनिट रक्त इकत्र

सुसायिटी का दीपिका को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गढ़शंकर: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा स्थानीय सत्या साई चैरीटेवल स्वास्थय केंद्र में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुआई में ब्लड बैंस नवांशहर...
Translate »
error: Content is protected !!