गांव धमाई में ट्रैवल एजेंट के घर पर की थी फायरिंग : BKI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

by

जालंधर : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर को अहम सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने BKI से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो सक्रिय ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान SBS नगर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे कथित हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये हैंडलर BKI से जुड़े बताए जा रहे हैं और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय युवकों का इस्तेमाल कर रहे थे।

ट्रैवल एजेंट के घर पर की थी फायरिंग :  जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर कथित तौर पर दो बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह हमला जबरन वसूली के मकसद से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज :  इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में NDPC एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध और आतंक समर्थित गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और प्रदेश में शांति व जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक ने की आत्महत्या : 3 पर मामला दर्ज, प्रेमिका के घरवालों से था त्रस्त

चब्बेवाल : प्रेमिका के परिवार वालों की तरफ से दी जा रही जान से मारने की धमकियों से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला चब्बेवाल थाने के अधीन पड़ते गांव लहली कलां...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूटी सवार महिला को लूटने के चक्कर में लड़की व बच्चे की मौत के जिम्मेदार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े : दोनो से एक हजार चौदह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

होशियारपुर – टांडा पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब दो युवक जिन्हें नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मार्च को उन्होंने टांडा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल के पिंदर सोढ़ी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : खुद को विजिलेंस अफसर बता कर पैसे ठगने वाला भगोड़ा था पिंदर सोढ़ी

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने  होशियारपुर जिले के चब्बेवाल शहर के निवासी पिंदर सोढ़ी को गिरफ्तार किया। खुद को सतर्कता अधिकारी बताकर किसानों से 25 लाख रुपये की राशि के दो चेक हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!