ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख दस हजार की चपत लगा दी। महिला ने खन्ना पुलिस व गढ़शंकर पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी है।
गांव मैहिंदवानी की किरना कुमारी पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि 28 जून को वह और उसका पति सुनील कुमार भैंसे खरीदने के लिए पशू मंडी खन्ना गए थे तो वहां पर बस स्टैंड खन्ना के समक्ष एसअीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए तो वहां पर मेरे पति सुनील कुमार से एटीएम से बार बार पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले तो हमारे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मेरे पति सुनील कुमार से कहा कि बाबू जी मैं पैसे निकलवा देता हूं। मेरे पति ने उसे एटीएम दे दिया और दो तीन बार पिन लगाया और हमें कहा कि पैसे इसमें से नहीं निकल रहे और एटीएम कार्ड दे दिया। इसी वीच वह वहां से निकल गया। हमने दोबारा कोशिश की एटीएम से पैसे निकालने की तो नहीं निकले।
जिसके बाद हमें मोवाईल पर मैसेज आया पैसे निकलने का तो हमने इस संबंधी पड़ताल किया तो हमें पता चला कि उकत व्यक्ति ने उस समय एटीएम कार्ड चलाकी से बदल लिया था। इसके बाद पूरी तरह हमने पता किया तो पता चला कि उकत व्यक्ति ने खन्ना में ही गहणों की दुकान से 40 हजार की सोने की अंगूठी और 48 हजार के सोने के अन्य गहणे हमारे एटीएम कार्ड से खरीदे। इसके बाद उसने विशाल मैगा मार्ट से 6364 रूपए का समान खरीदा और पंद्रह हजार कैश एटीएम के जरीए निकाला। इस तरह एक लाख नौ हजार 364 रूपए की ठगी उकत व्यक्ति ने कर ली। उन्होंने बताया कि जिसके बाद हमने पूरे मामले का पता किया और एटीएम में लगे सीसीटवी कैमेरे की फुटेज और यहां यहां से उसने खरीदारी की उसकी फुटेज निकलवा कर पुलिस को सौंप दी। जिसके बाद एसएसपी खन्ना, एसएसपी होशियारपुर और एसएचओ गढ़शंकर को शिकायत दे दी है। इसके साथ सीसीटीवी की फुटेज भी दे दी है। लेकिन अभी तक संबंधित व्यक्ति को पुलिस पकड़ नहीं पाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के विद्यार्थियों ने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के नंदी फाउंडेशन द्वारा गुरु नानक खालसा कॉलेज ड्रोली कलां में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का ट्रैफिक कर्मियों के लिए पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन : सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक कर्मियों के लिए “पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल प्रभावी पुलिसिंग, पेशेवर व्यवहार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में सरकार के पत्र की कॉपियां जलाकर जीटीयू ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 23 अगस्त : पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिम व पेंशनर संयुक्त मोर्चा को बार-बार मीटिंग देकर मीटिंग से भागने के विरोध में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ब्लाक गढ़शंकर-1 के अध्यापकों द्वारा विभिन्न स्कूलों में मीटिंग...
article-image
पंजाब

राजनीतिक दल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान में सक्रिय सहयोग दें : निधि कुमुद बंबाह

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी जानकारी – जिले के सभी बूथों पर वोटर मैपिंग के लिए 7 जून को लगाए जाने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!