ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

by

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। जिला के ठियोग उपमंडल से तीन लड़कियां और कुमारसैन से एक 16 वर्षीय लड़का लापता है। एक साथ चार बच्चों के गायब होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और विभिन्न थानों की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
पहला मामला कुमारसैन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह 4 फरवरी को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला गई थी। 5 फरवरी को जब वह घर लौटी, तो उसका 16 वर्षीय बेटा वहां से गायब था। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो पता चला कि युवक ने परिवार के सभी नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला ठियोग उपमंडल का है, जो अधिक चिंताजनक है। यहां 6 फरवरी को लेलू पुल के पास ननिहाल में छोड़ी गई एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि उसी क्षेत्र की दो अन्य नाबालिग लड़कियां (उम्र 12 और 13 वर्ष) भी गायब हैं। तीनों लड़कियां एक ही इलाके से लापता हुई हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में छानबीन के बाद भी अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई राकेश कुमार जांच की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम में सूचित कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके में आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने 10711 की लीड की दर्ज : शिरोमणी अकाली दल पाचवें स्थान पर खिस्का

गढ़शंकर : लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग ने काग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला को हरा कर जीत दर्ज कर ली है। लोक सभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में करोड़ों की राहत राशि प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 25 नवंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत करोड़ों की राहत राशि वितरित करेंगे।...
article-image
पंजाब

युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!