ठेकेदारों से सरकार ने चुनाव के नाम पर की भारी वसूली, धमका कर माँग रहे हैं समर्थन : जयराम ठाकुर

by

सत्ता के दम पर चुनाव प्रभावित करने के लिए अलग से करवाए गए उपचुनाव

भाजपा का झंडा लगाने पर हज़ारों दुकानों पर छापा मारा गया

मंत्रियों से मॉनिटरिंग करवा कर भाजपा का समर्थन करने पर कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है

पंचायत प्रधानों और बीडीसी डीडीसी मेम्बर को कांग्रेस को लीड न दिलवाने पर कार्रवाई की धमकी

एएम नाथ। नालागढ़ :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के नाम पर ठेकेदारों से भारी वसूली की है, अब कांग्रेस के लिए समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा को समर्थन देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं। सरकार उपचुनाव जीतने के लिए पूर्णतया तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा के समर्थकों को परेशान करने के हर जतन कर रही है। सरकार चाहती है की कोई भी भारतीय जनता पार्टी को किसी प्रकार का सहयोग और समर्थन न दें। दुकानों पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लटकाने पर दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें पुलिस द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। अब तक सिर्फ़ उपचुनाव वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हजारों दुकानदारों के यहां इसलिए छापा मारा गया क्योंकि उन्होंने भाजपा का झण्डा अपने दुकानों पर लगाया हुआ था। इसी तरह से कर्मचारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। कोई भी कर्मचारी भाजपा के पक्ष में कोई बात न कर दे, उस पर नजर रखी जा रही है। संबंधित विभाग के मंत्रियों द्वारा कर्मचारियों की मॉनीटरिंग करवाई जा रही है और भाजपा का सहयोग न करने की सख़्त चेतावनी दी जा रही है। सरकार ने जानबूझकर या तीनों उपचुनाव देरी से करवाए जिससे वह सत्ता के दम पर चुनाव को प्रभावित कर सकें।


जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ ठेकेदार और कर्मचारियों को ही नहीं चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी परेशान किया जा रहा है। चाहे पंचायत प्रधान हो या बीडीसी मेंबर या जिला परिषद के सदस्य, सभी को सख्त हिदायत दी गयी है कि उनके क्षेत्र से यदि भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली तो व अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्हें हर हाल में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए बाध्य किया जा रहा और तरह तरह से प्रताड़ित किए जाने की धमकी दी जा रही है। आज तक इस प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ जब समर्थन के लिए सरकार द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को भी डराया धमकाया जाए। प्रदेश में पहले भी चुनाव हुए हैं लेकिन जिस तरह से कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है ऐसा उदाहरण आज तक देखने को नहीं मिला है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने माफिया को भी खुली छूट दे रखी है कि वह भाजपा से जुड़े लोगों को डराए धमकाए और भाजपा को समर्थन न देने के लिए बाध्य करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा की हार से बौखलाई कांग्रेस चाहे जो कर ले, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और वह सत्ता के दमन के सामने झुकने वाली नहीं है। सरकार चाहे जितना ज़ोर लगा ले लेकिन भाजपा जनता जनार्दन के आशीर्वाद स्नेह और सहयोग से तीनों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री आज नालागढ़ और हमीरपुर में भी जनसभाएं करने वाले थे लेकिन जैसे ही उन्हें देहरा में कांग्रेस की बुरी तरह से होने वाली हार का पता चला वह अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करके देहरा चले गए। मुख्यमंत्री के सारे जतन अब बेकार जाएंगे क्योंकि डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने जनहित के एक भी काम नहीं किए। प्रदेश के लोग कभी भी अस्पतालों और स्कूलों आप को बंद करने वाली सरकार के साथ नहीं खड़ी हो सकती। कांग्रेस का भांडा पूरी तरीके से फूट चुका है जनता की नज़रों में यह सरकार गिर चुकी है। विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की तानाशाही पर नकेल लगाएगी और जनहित से जुड़ें फ़ैसले लेने से रोकेगी। भाजपा के 30 विधायक कांग्रेस सरकार को जनहित के फैसले लेने के लिए बाध्य करेगी और सरकार की तानाशाही का अंत करेगी। इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नालागढ़ प्रत्याशी केएल ठाकुर पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, परमजीत सिंह पम्मी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में केएल ठाकुर के लिए जनसभाएं की और उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि हर रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है की भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजयी होंगी। जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के जोघो, निचली भाटियां, कालीवड़ी रामपुर, पंजेहरा, चुहुवाल में जनसभा को संबोधित कर लोगो का वोट मांगा। इस मौके पर भाजपा के विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, लखविन्द्र राणा, समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताऔर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार

नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर में से एक, नोनी राणा को यूनाइटेड स्टेट्स में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर के पास तब हिरासत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव मैरिज के खिलाफ नहीं, लेकिन सेम सेक्स मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध के खिलाफ … बोले हरियाणा के खाप नेता

जींद :  जींद में आयोजित खाप महापंचायत ने कई मुद्दों पर चर्चा की. सेम सेक्स मैरिज, लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर लिये गये फैसलों की जानकारी बिनैण खाप के प्रमुख रघुबीर नैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी मेडिकल और नाॅन मेडिकल के साक्षात्कार 26 को : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की होगी बैचवाइज भर्ती

हमीरपुर 19 सितंबर। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के 20 पदों और टीजीटी नाॅन मेडिकल के 19 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती के लिए 26 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!