ठेकेदार ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

by

गगरेट :
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में लेबर प्रोवाइडर ठेकेदार के रुप में कार्यरत 35 वर्षीय व्यक्ति ने वीरवार को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव गगरेट-भरवाई मार्ग पर उसके किराये के कमरे पर कपड़े सुखाने वाली तार से झूलता हुआ मिला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत अपर हलेटा गांव के अंकुर शर्मा पुत्र राजकुमार के तौर पर हुई है। वह शादीशुदा था एवं उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दहेज की क्रेटा को होटल पार्किंग में जलाया खज्जियार में नवविवाहित दंपति के विवाद के बाद हड़कंप, आरोपी मौके से फरार

लुधियाना के नवविवाहित दंपति में विवाद के बाद पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा ; पर्यटन स्थल खज्जियार में गत देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार में आग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप निर्मित की जाएं ई-बसें: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में ओईएम कंपनियों के साथ बैठक आयोजित धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से उपयुक्त ई-बसें निर्मित करने को कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया रवाना : धावकों का बढ़ाया उत्साह

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन...
Translate »
error: Content is protected !!