डंकी रूट : निकारागुआ मानव तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने बनाई एसआईटी, एसआईटी को जांच के आदेश

by

चंडीगढ़ :  निकारागुआ-फ्रांस मानव तस्करी मामला सामने आने के एक हफ्ते बाद, पंजाब पुलिस ने आखिरकार मामले की ‘जल्द से जल्द’ जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक एलके यादव ने शनिवार को चार सदस्यीय एसआईटी को जांच के आदेश जारी किये। एसआईटी का नेतृत्व फिरोजपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) रणधीर कुमार करेंगे। अन्य तीन सदस्यों में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), सिविल लाइंस लुधियाना, जसरूप कौर बाठ, फिरोजपुर के पुलिस उपाधीक्षक (जांच) बलकार सिंह संधू और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पटियाला दलबीर सिंह सिद्धू शामिल हैं। एसआईटी को जल्द से जल्द सक्षम अदालत में अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
रोमानियाई विमान में यात्रा कर रहे भारत के लगभग 303 यात्रियों को फ्रांसीसी अधिकारियों ने 22 दिसंबर को हिरासत में लिया था। इनमें ज्यादातर पंजाब और गुजरात से थे। यह चार्टर्ड विमान संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से निकारागुआ (मध्य अमेरिका) जा रहा था। उनके गंतव्य के कारण, यह संदेह हुआ कि वे डंकी रूट के जरिये मैक्सिको/ यूएसए व कनाडा में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। फ्रांस में चार दिन रोकने के बाद 276 यात्रियों के साथ विमान को मुंबई भेजा गया था। यात्रियों के नाम के विश्लेषण के आधार पर यह अनुमान है कि इनमें से लगभग आधे पंजाब, हरियाणा के हो सकते हैं।
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोई भी पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया है। लोग अक्सर स्वेच्छा से डंकी रूट चुनते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
article-image
पंजाब

SMO डॉ. रमन कुमार को किया सम्मानित : सरकारी अस्पताल गढ़शंकर को स्वच्छता के लिए मिला प्रांतीय सम्मान

गढ़शंकर, 31 जुलाई: गढ़शंकर के सिविल अस्पताल को स्वच्छता के लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से काया कल्प स्वच्छ भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ : अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और रस्साकशी के हुए मुकाबले

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में शुरू हुआ- गढ़शंकर, 1 अगस्त: गढ़शंकर जोन के चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में शानदार आगाज़ हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!