डब्बी बाज़ार का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार, हेरिटेज स्ट्रीट का पूर्ण रूप मिलेगी डब्बी बाज़ार को

by

होशियारपुर: शहर के केंद्र में हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित डब्बी बाज़ार के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने नगर निगम को इस प्रोजैक्ट संबंधी जल्द एक मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डब्बी बाज़ार को मुकम्मल हेरिटेज रूप प्रदान करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और नगर निगम के कमिश्नर आशिका जैन ने काऊंसलर अनमोल जैन की मौजूदगी में स्थानीय बाज़ार के दुकानदारों आदि के साथ प्रोजैक्ट संबंधी अहम चर्चा की। मीटिंग बारे जानकारी देते हुए आशिका जैन ने बताया कि डब्बी बाज़ार की कायाकल्प के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही प्रोजैक्ट की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि डब्बी बाज़ार, जोकि हेरिटेज स्ट्रीट है, के और अधिक सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दुकानदारों के विचार लिए गए जिससे रोज़ाना हज़ारों की संख्या में निकलने वाले लोग बाज़ार के विरासती रूप से परिचित हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव अनुसार बाज़ार में डेकोरेटिव लाईटें, साईन बोर्ड और बाज़ार के रास्तां में आधुनिक फ्लोर लाईटों वाला फर्श भी लगाया जायेगा।
कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि डब्बी बाज़ार के हेरिटेज रूप को और अधिक मनमोहक बनाने, पर्यटन गतिविधियों को पुनर्जीवित और प्रफुल्लित करने के साथ-साथ शीश महल की विरासत को और अधिक मज़बूत करने, हस्तशिल्प और परंपरागत खाने-पीने वाले स्थानों को और अधिक विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा सारा ख़र्च किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बाज़ार के नुमायंदों के साथ मीटिंग के दौरान सभी के द्वारा बाज़ार के सौंदर्यीकरण के लिए अपेक्षित सहमति जताई गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रोजैक्ट के अंतर्गत जल्द ही खाका तैयार करके अगली कार्यवाही शुरू की जा रही है। इस मौके पर डी.डी.एफ. पीयूष गोयल, डब्बी बाज़ार के दुकानदार आदि भी मौजूद थे।
कैप्शनः- डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और नगर निगम के कमिश्नर आशिका जैन डब्बी बाज़ार के सौंदर्यीकरण संबंधी नुमायंदों के साथ चर्चा करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद होशियारपुर, 11 मार्च: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौसी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध : ब्लैक मेल कर दो लाख रुपये की की मांग, रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर की वायरल की वीडियो

 जौनपुर  : रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की...
article-image
पंजाब

सोफे से उठते वक्त गोली चलने से NRI की मौत : CCTV में कैद हुई घटना

फाजिल्का। जिले में अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की सोफे से उठते समय कमर टंगी बंदूक चलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके पिता दर्शन...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज़ : मां मजदूरी करने गई, पीछे घर में पड़ी मिली बेटे की लाश

जगराओं :  मोहल्ला माई जीना में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है. परिवार को शक है कि उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!