डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया प्रेस कक्ष का उद्घाटन, मीडिया को मिली नई सुविधा

by

तकनीकी नवाचार से हिमाचल के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहा तेज़ी से विकास : पठानिया

एएम नाथ। चंबा (डलहौजी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब डलहौजी के तहत एसडीएम कार्यालय के समीप मीडिया कर्मियों के लिए बनाए गए प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया।
बचत भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार पिछले तीन वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है और आधुनिक तकनीक आधारित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इससे लोगों को बेहतर, त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि चंबा जिला भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत और दुर्गम होने के कारण यहां सुविधाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण रहा है। बावजूद इसके, राज्य सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।
पठानिया ने बताया कि डलहौजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 190 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इनका लोकार्पण किया जाएगा।
मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है।
इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक डीएस ठाकुर, दिलदार अली वट्ट, कमल ठाकुर, मनोज चड्डा, राजीव कौशल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत – डीसी

ऊना 14 फरवरी – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत किए जा चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : 27 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च। बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस वर्ष 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!