डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ

by

एएम नाथ। चम्बा –   उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। केंद्रीय तिबती विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित इस एक दिवसीय मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल लगाए गए। मेले में डाग शो, बेबी शो तथा तंबोला का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल ने कहा कि रैड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय मानवता वादी संगठन है जिसकी स्थापना बर्ष 1863 में हेनरी डयूनेंट के द्वारा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई थी। रेड क्रॉस का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में घायलों और पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की सेवाएं बदलते समय के साथ व्यापक हो गई हैं और अब यह संगठन स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान अभियान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और आपातकालीन तैयारियों में भी काम करता है। इस के अलावा संगठन दुनिया भर में आपदाओं और कठिन समय में मानवता की सेवा करने के लिए एक उदाहरण बन चुका है। मुकेश रेपसवाल लोगों से अपील की कि वह रेड क्रॉस में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
इस से पूर्व एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित मेहमानों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस बर्ष रैड क्रॉस सोसायटी डलहौजी व हैलपिंग हैंड सोशल वैलफेयर सोसाइटी डलहौजी द्वारा आयोजित रैड क्रॉस खेल मेले में 15 तथा 19 बर्ष से कम आयु वर्ग की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 सौ रुपए तथा उपविजेता टीम को 2100 का पुरस्कार दिया गया जबकि अन्य खेलों में विजेता टीम के खिलाड़ी को 500 रूपए व उपविजेता टीम के खिलाड़ी को 250 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मेले के सफल आयोजन के लिए सर्वाधिक 3 लाख रुपए के रैड क्रास कूपन खरीदने पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल , 2 लाख 20 हजार रूपए के रैड क्रॉस कूपन खरीदने पर डलहौजी पब्लिक स्कूल तथा 1 लाख 10 हजार के रैड क्रॉस कूपन खरीदने पर सैकरेट हार्ट स्कूल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
मेले में आयोजित डॉग शो प्रतियोगिता में संजय कुमार का जर्मन शेफर्ड प्रथम, नीतीश चनोरिया का हिमालयन मैसरिक दूसरे तथा अंकुश कुमार का हसकी प्रजाति का डॉग तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी डाग मालिकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। रेड क्रॉस मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डलहौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैप्टन जी एस गिल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी, हिल टाप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम धवन, सैकरेट हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौले, डलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन कुलवंत सिंह राणा, प्रैस क्लब डलहौजी के प्रधान विशाल आनंद सहित विभिन्न विधालयो के विधार्थी व अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मित्र मण्डल के वार्षिक समारोह में कृष्ण कुमार सकलानी का भव्य सम्मान

सामाजिक सेवा और उद्यमिता के लिए मिला विशेष सम्मान नरेंद्र भारती। नई दिल्ली/मंडी : हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे भी मारने की हुई कोशिश- जब श्री आनंदपुर साहिब का था सांसद : 3 कार्यक्रम रद्द करने पड़े, RDX लेकर घूमता है आरोपी – पूर्व CM की आई याद : रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़।  पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर हुए हमले के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सम्मेलन का समापन : जनजातीय संस्कृति राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग: प्रो नारायण

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। भारत की जनजातियां देश के लगभग सभी राज्यों में फैली हुई है। अलग- अलग राज्यों में इनके रीति-रिवाज और रहन सहन भी एकदम अलग होते हैं। जनजातियां, भारतीय आबादी का एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकर्मियों अथवा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार के प्रति हमेशा सचेत व सजग रहें : डॉ. निधि पटेल

महिला यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित ऊना 9 दिसम्बर: यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आज बचत भवन ऊना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यशाला का...
Translate »
error: Content is protected !!