डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित : पठानिया

by
विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
एएम नाथ। धर्मशाला, 07 सितंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि श्री दुर्वेश्वर महादेव मंदिर डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर 11 सितंबर को एक दिवसीय मेले का इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा इसमें पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मिनी सचिवालय में डल लेक में राधाष्टमी मेले की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर स्नान करना धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। इस स्थान पर मणिमहेश के समतुल्य ही स्नान के महत्व का धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है इसी दृष्टि से डल लेक में आयोजित किए जाने वाले राधाअष्टमी पर्व को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा इस के लिए पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विकासात्मक प्रर्दशनियां आयोजित करने का निर्णय भी लिया है तथा भविष्य में तीर्थाटन की दृष्टि से भी यह पर्व कारगर साबित हो सके और डल लेक और प्राचीन दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं तथा पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो सके।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार करें तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात करें ताकि मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी विभाग अपने अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाएं ताकि आम जनमानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े इसी के साथ पुलिस प्रशासन को यातायात तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले एसडीएम संजीव भोट ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए डल मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

IPL की तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट : विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग दुआरा IPL की तर्ज पर हिमाचल में भी 2023 में इवेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट 15 अप्रैल से 1 मई तक शिमला के भराड़ी ग्राउंड में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईसीडीएस परियोजना देहरा में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय...
Translate »
error: Content is protected !!