डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक आयोजित

by
 एएम नाथ। बिलासपुर 06 नवम्बर : उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आज डाकघर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, प्रकाश चंद करड़ ने की। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रकाश चंद करड़ ने संबंधित अधिकारियों को पुराने किरायों की वसूली के निर्देश दिए तथा डाकघर लघु बचत योजनाओं से जुड़े पांच उत्कृष्ट अभिकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने उपायुक्त को समय-समय पर लघु बचत अभिकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित करने का भी सुझाव दिया गया ताकि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से अब तक जुखाला में 9, घुमारवीं में 18, लखनपुर में 3 तथा बिलासपुर शहर में 3 परिसंपत्तियां निर्मित की गई हैं। जिनमें एक कैंटीन, व्यास सदन भवन एवं बचत भवन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में भी एक बचत भवन निर्मित किया गया है। उपायुक्त ने अवगत करवाया कि डाकघर लघु बचत योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर स्थापित एलईडी वीडियो वॉल स्क्रीनों के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
बैठक में परिसंपत्तियों के किराया निर्धारण, समय पर किराया प्राप्ति, पुनर्निर्धारण तथा वार्षिक इकरारनामे से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक की जिला बचत एवं सेवा समिति फंड की आय-व्यय की स्थिति पर भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि परिसंपत्तियों के किराए के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पहले ही प्रारंभ की जा चुकी है।
बैठक में शशि कांत शर्मा, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा राजेश कुमार सहित अभिकर्ता रुक्मिणी देवी, उषा कुमारी, किरण, राजेंद्र सिंह एवं रोशन लाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मई में सजेगा चुनावी दंगल, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन!

अब 31 मई तक कराने होंगे चुनाव, सुक्खू सरकार को मिली बड़ी राहत एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर में स्थापित होगा ग्रामीण हाट

रोहित भदसाली। हमीरपुर 01 अक्तूबर। जिला मुख्यालय में ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) की स्थापना के लिए कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत की चाबी 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों में...
Translate »
error: Content is protected !!