डायलिसिस सेंटर का भुगतान करे सरकार, सिर्फ आश्वासन से नहीं होगा उपचार : जयराम ठाकुर

by
एंबुलेंस चालकों की समस्याओं का भी समाधान करे सरकार,   केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में तीन सीसीयू और एक ईएसआईसी अस्पताल हिमाचल को दिए
एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश के किडनी पीड़ित मरीजों के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश भर में किडनी के मरीजों का डायलिसिस कर रहे अस्पतालों को बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पैसा नहीं जारी किया जा रहा है। प्रदेश भर के 80 डायलिसिस सेंटर का 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। अस्पताल चलाने वाले लोग कई बार जवाबदेह लोगों से मिलकर पेमेंट करने की गुहार लगा चुके हैं। सरकार द्वारा उन्हें बार-बार कोई ना कोई तारीख भी दी गई है। इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं हो पाया है। सरकार द्वारा भुगतान के लिए पहले 15 मई की तारीख भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सरकार के इस रवैए के कारण डायलिसिस सेंटर चला रहे अस्पताल भी परेशान हैं और उन्होंने बार-बार सरकार को आगाह भी किया है कि अगर उनका भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें डायलिसिस सेंटर बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसी परिस्थिति में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए क्या विकल्प बचेंगे? वे लोग अपनी डायलिसिस कैसे करवाएंगे? सरकार इस तरीके से प्रदेश के लोगों को भगवान के भरोसे नहीं छोड़ सकती है। प्रदेश में पहले भी भुगतान के अभाव में डायलिसिस होना बंद हो चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री मरीजों पर रहम करें और डायलिसिस समेत इलाज से संबंधित सभी बकाया धनराशि का भी अतिशीघ्र भुगतान करें। सरकार द्वारा अभी भी हिम केयर और आयुष्मान की लगभग 400 करोड़ रुपए की देनदारी है। जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा इंपैनल की गई कम्पनियां भी बकाया भुगतान के लिए भटक रही हैं। आए दिन अस्पतालों में या तो जांच बंद रहने या फिर जांच बंद किए जाने के अल्टीमेटम से जुड़ी खबरें सुर्खियां बनती हैं। इसी तरह एम्बुलेंस सेवा प्रदान कर रही कंपनियों द्वारा भी आए दिन कोई ना कोई शिकायत की जाती है और एंबुलेंस का संचालन रोकने का अल्टीमेटम मिलता रहता है। लोगों के जीवन से जुड़ी आपातकालीन सुविधाओं को लेकर सुख की सरकार का रवैया बहुत उदासीन है। ऐसा लगता है कि सरकार को लोगों के जीवन की कोई फिक्र ही नहीं है। ऐसा व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश के लोगों को नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि वह लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पिछले एक हफ्ते के भीतर चार स्वास्थ्य संस्थान सौंपे हैं। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश में सुजानपुर, बड़सर और शिमला के सुन्नी तीन क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है। जिसके लिए केंद्र 78 करोड़ रुपए देगा। इसके साथ ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सौ करोड़ को लागत से बने ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण किया। इन सभी सौगात के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर सहित अन्य कई मेडिकल कॉलेज एवं संस्थान को प्रदेश में स्थापित करने हेतु नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

आप कॉलेज प्रिंसिपल या शिक्षक हो और आप की एसीआर गुड है तो आपको मिलेंगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

एएम नाथ । शिमला : तीन शैक्षणिक सत्रों की एसीआर में वेरी गुड प्राप्त कॉलेज शिक्षकों और प्रिंसिपलों को ही राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहली बार कॉलेज स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करंट से झुलसे सतनाम का हाल सतपाल सिंह सत्ती ने जाना, आर्थिक सहायता की प्रदान

ऊना (28 मई)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया और उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना। सत्ती ने करंट से झुलसे लोअर बढ़ेडा निवासी सतनाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान में आयोजित की एथलेटिक्स स्पर्धाएं : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया शुभारंभ, लगभग 13 स्कूलों के एथलीटों ने लिया भाग

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर :  नशे की समस्या के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान – ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!