डाॅक्टरों को 48 घंटे में देनी होगी मेडिकल लीगल रिपोर्ट

by

चंडीगढ़। पंजाब में आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की ओर से नया कदम उठाने की तैयारी की गई है। अब सभी सरकारी डाॅक्टरों को एक्स-रे, सीटी स्कैन और अन्य डायग्नोस्टिक मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर सौंपनी होंगी।

मेडिकल रिपोर्ट देरी से मिलने व जमा होने की वजह से कई मामलों की जांच अटक जाती थी। नए निर्देश अदालत के आदेशों के बाद लागू किए जा रहे हैं। उधर नए निर्देशों को लागू करने से पहले ही डाक्टरों ने इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष उठाया है।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) के अध्यक्ष डाॅ. अखिल सरीन ने बताया कि इस फैसले के बाद एक दस सदस्यीय समिति बनाई गई है। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जो स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिडिंग (एसओपी) बनाए जाएंगे वह डाॅक्टरों की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे।

एसओपी डाॅक्टरों के अनुकूल नहीं बने तो जाएंगे अदालत

इसके लिए एक साॅफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। डाॅ. सरीन ने कहा कि अगर एसओपी डाॅक्टरों के अनुकूल नहीं बनते तो फिर अदालत रुख किया जाएगा। लेकिन अभी तक एसओपी डाॅक्टरों के अनूकुल बनाने की बात कहीं जा रही है।

उधर अदालतों में मेडिकल रिपोर्ट देरी से सबमिट होने के कारण मामले लटकने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिलों के एसएसपी व सीपी को कहा कि जो भी मामलों के जांच अधिकारी है वे निर्धारित समय सीमा में डाक्टरों से रिपोर्टर्स हासिल करें।

देर होने पर इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण मामले में आरोपित इस का फायदा उठाते है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव कुमार राहुल ने कहा कि एसओपी तैयार की जा रही है ताकि नए आदेश का पालन सुनिश्चित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Visit of Elders to Rayat

Special program organized to encourage students to learn from the experiences of elders and to instill a sense of respect Elders are the living pillars of our culture and knowledge” – Gurvinder Bahra Hoshiarpur/...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय, गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

राजस्थान : तिजारा विधानसभा में भाजपा नेता संदीप दायमा के बयान का सिख समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की भी संदीप दायमा के...
article-image
पंजाब

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन : लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने भी पहुंच का कथा श्रवण की

लुधियाना, 3 जनवरी: मॉडल ग्राम एक्सटेंशन में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री राम सेवक संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!