डिजिटल इंडिया से बदला भारत, 6G सेवा पर भी जल्द काम: प्रधानमंत्री मोदी

by

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में संचार क्रांति के क्षेत्र में हाल के साल में हुई प्रगति को काफी अहम बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में भारत में मोबाइल और इंटरनेट के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आई है.

5G ने कायापलट दिया है. हम जल्द ही 6G पर भी काम करने जा रहे हैं. इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के उद्धाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत की मोबाइल और टेलीकॉम यात्रा पूरी दुनिया के लिए विशेष रुचि का विषय बन चुकी है. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में भारत में 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स हो चुके हैं, 95 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हो चुके हैं. यह आंकड़ा काफी अहम है. पूरी दुनिया का ध्यान भारत ने खींचा है. यह देश की अहम उपलब्धि है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत मे टेलीकॉम के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह अकल्पनीय है. उन्हो्ंने कहा कि आज का ये आयोजन काफी अहम है. स्टैंडर्ड और सर्विस का संगम है. आईटीयू और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का एक मंच पर आना समय की मांग है और एक क्रांतिकारी पहल भी. उन्होंने कहा कि भारत ने हजारों साल से वसुधैव कटुंबकम का संदेश दिया है. संचार क्षेत्र में उपलब्धि आज के भारत का मिशन है. भारत दुनिया में प्रगति की राह प्रशस्त कर रहा है.

लोकल और ग्लोबल का मेल :  प्रधानमंत्री ने कहा कि जब लोकल और ग्लोबल का मेल होता है तो दुनिया को नया लाभ मिलता है. टेलीकॉम और संपर्क के क्षेत्र में भारत का मॉडल कुछ अलग रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में हमने टेलीकॉम को सिर्फ कॉनेक्टिविटी का नहीं, बल्कि इक्विटी और ऑपरचुनिटी का माध्यम बनाया है. ये माध्यम आज गांव और शहर, अमीर और गरीब के बीच की दूरी को मिटाने में मदद कर रहा है. पिछले दस साल में डिजिटल इंडिया अभियान से शानदार कामयाबी मिली है.

सिल्क रूट से लेकर टेक्नोलॉजी रूट तक :  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत दुनिया को विवादों से बाहर निकालकर संपर्क कराने में जुटा है. उन्होंने कहा कि प्राचीन सिल्क रुट से लेकर आज के टेक्नोलॉजी रुट तक भारत का हमेशा एक ही मिशन रहा है- दुनिया को संपर्क करना और प्रगति के नए रास्ते खोलना. उन्होंने कहा कि इस लिहाज से आज का WTSA और IMC की ये साझेदारी प्रेरणा पथ दिखाने वाली है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के आयोजन में स्टैंडर्ड और सर्विस को एक मंच पर लाने के लिए काफी खास है. आज भारत क्वालिटी सर्विस पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. हमने स्टैंडर्ड पर विशेष जोर दिया है. ऐसे में WTSA का अनुभव भारत को एक नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने चंडीगढ़ को दिया भरोसा : भाजपा के शासनकाल में खोए 10 साल की भरपाई की जाएगी : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 3 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने शहर के लोगों को भरोसा दिया कि वह भाजपा के शासनकाल में खोए गए कीमती दस सालों की भरपाई करेंगे। उन्होंने...
article-image
पंजाब

*जालंधर में भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर की अध्यक्षता में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया इस मौके भाजपा नेता राजेश बाघा, कृष्ण लाल शर्मा, गुरप्रीत विक्की पहुंचे*

*जालंधर/दलजीत अजनोहा ,: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली शहीद होने पर रोष में आज लंबा पिंड चौक में पाकिस्तान का पुतला जलाया पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ रुपए की लागत से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा दूध प्रसंस्करण संयंत्र …ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की समृद्धि का आधार – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देश में शीध्र कॉमन सिविल कोड लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

भोपाल :  भाजपा के पार्टी कार्यालय में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीएए, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड...
Translate »
error: Content is protected !!