डिजिटल क्विज़ में सहजप्रीत अव्वल : जवीर-दुष्यंत-लकी संयुक्त रूप से द्वितीय बजट 2026 पर युवाओं की शानदार पकड़, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का दिया संदेश

by

रोहित जसवाल। संतोषगढ़ :  देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी से जोड़ने और उन्हें नीतियों व विकास प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत अभियान के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में बजट 2026 विषय पर डिजिटल क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई . कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक नीतियों और राष्ट्रीय विकास से जोड़ना रहा।

प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बजट से जुड़े प्रश्नों पर अपनी समझ और विश्लेषण प्रस्तुत किया  इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्र सहजप्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फिटर ट्रेड के राजवीर, दुष्यंत और लकी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मेरा युवा भारत की ओर से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मेरा युवा भारत ऊना के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जागरूक युवा ही देश की असली ताकत हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें राष्ट्रीय नीतियों से जोड़ते हैं  हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबंधक संजय जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और जागरूकता ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि आज का युवा देश की आर्थिक दिशा को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने दिए हरसंभव सकारात्मक कदम उठाने के दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने जिला चम्बा प्रशासन के साथ आपदा की स्थिति, राहत-बचाव कार्यों, बचाव दल, सड़कों व यातायात के पुन: संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सरपंच ने घूंघट ओढ़कर अंग्रेजी में दिया भाषण, खूब बजाईं तालियां – आईएएस टीना डाबी ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर

नई दिल्ली  :  टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला आईएएस अफसरों में से एक हैं. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर अलॉट किया गया था. ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ से ज्यादा नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त : धन कुबेर निकला दिल्ली का ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी में दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट से भारी बरामदगी हुई है। ईडी ने उसके परिसर से 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 313 किलो चांदी और 6 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पन्नू का ऑडियो संदेश : मोहाली में खुफिया विभाग मुख्यालय में हुआ रॉकेट हमला शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में भी हो सकता था

शिमला ;  अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और ऑडियो संदेश जारी कर कार्यंराम हरकत की  है। इसमें पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि मोहाली स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!