डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

by

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पोलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है इस के लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाएं।
उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत 1129 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह दिसंबर, 2023 से माह जुलाई 2023 तक राशन कार्ड धारकों को 58,63,32, 063 रूपयें की उपलब्ध करवाई गई तथा जिला कंागड़ा में माह दिसंबर, 2023 से माह जुलाई, 2024 तक कुल 5420 निरीक्षण किए गए, जिनमें 7 मामलों में चेतावनी दी गई तथा 32 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केन्द्रों में अनियमितताऐं पाए जाने पर 7,39,794 रुपए का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में माह दिसंबर, 2023 से माह जुलाई, 2024 तक विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 299 नमूनें एकत्रित करने के उपरान्त विश्लेषण हेतू प्रयोगशाला भेजे गए।
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित:
उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत 36 गैस एजैंसियों के पास कुल 5,52,995 एल0पी0जी0 उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिन्हें गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से करवाई जा रही है। जिला में कार्यरत सभी गैस एजेन्सियों के लिए एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण हेतु रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है तथा सभी गैस एजेन्सियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गैस एजेन्सियों को एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतोल यंत्र, लाऊड-स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया है, जिस पर विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि सिलेण्डरों के वितरण का के बारे में उपभोक्ताओं को पता चल सके ।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण कमेटी द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्यों की दुकानों को आबंटित करने पर भी चर्चा की गई तथा स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर सस्ते मूल्य की दुकानें आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए।
इससे पहले जिला खाद्य नियंत्रक पुरूषोत्तम सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न उपलब्धियों के बारे में कमेटी को अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, एडीसी सौरभ जस्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएँ

नशे संबंधित सूचना को साझा करने के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर करें संपर्क देहरा, 07 दिसंबर : विधायक कमलेश ठाकुर ने आज चनौर पंचायत में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रोवर यूनियन कुड्डू ने शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया 05 लाख का चेक

शिमला 05 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को आज खड़ापत्थर प्रवास के दौरान ग्रोवर यूनियन कुड्डू के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं पर की चर्चा

विकास कार्याें को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समय में पूरा करें: नीलम ऊना 25 फरवरी: डीआरडीए के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। यह निर्देश जिला परिषद्...
Translate »
error: Content is protected !!