डिप्टी कमिश्नर की ओर से कूड़े के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए पायलट प्रोग्राम की शुरुआत

by
लोगों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने की अपील
होशियारपुर, 24 मार्च: शहर में कूड़े के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पायलट प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए खुद डी.ए.वी. कॉलेज के पास डंप का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने को सुनिश्चित करें।
         नगर निगम के अधिकारियों के साथ पायलेट प्रोग्राम की शुरुआत के अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन और निगम कूड़े के प्रबंधन को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। आज शुरू किया गया पायलट प्रोग्राम अगले दो महीने तक लगातार जारी रहेगा ताकि कूड़े के व्यवस्थित प्रबंधन को पूरी तरह से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। अलग-अलग रखा गया कूड़ा निगम कर्मचारियों द्वारा डंप तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सही प्रबंधन संभव हो सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बड़ी जगहों जैसे सेंट्रल जेल, पुलिस लाइन, डिप्टी कमिश्नर निवास आदि पर वृक्षों के पत्ते और अन्य कचरे के लिए वहीं खाद बनाने हेतु गड्ढे खोदे जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने बड़े संस्थानों, व्यावसायिक संपत्तियों, संस्थाओं आदि से भी अपील की कि वे अपने कार्यालयों और व्यापारिक स्थानों पर बड़ी मात्रा में जमा होने वाले कचरे को खाद बनाने के लिए गड्ढे खोदें और इसके सही उपयोग को सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि इस पायलट प्रोग्राम की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के बाद डी.ए.वी. कॉलेज के पास शुरुआत करने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने निगम कर्मचारियों के साथ घरों से लाए जा रहे कचरे पर चर्चा भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत : ऑनलाइन मंगवाया था केक

पटियाला : पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब​र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टा शरेआम विकदा..युवायों ने सेहत मंत्री को चिट्टा दिखा कर नशा बंद करवाने की मांग करते हुए कहा के पुलिस नही कर रही कारवाई

मानसा : पंजाब में लगातार नौजवानों की मौतें नशे कारण हो रही हैं। पंजाब के लोगों के बड़े-बड़े दावे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार भी  लगातार दावे कर रही है...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4.526 kg हेरोइन और ड्रग मनी सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हवाला के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गोइंदवाल जेल में बंद अर्शदीप के नेतृत्व में संचालित इस गिरोह को पुलिस ने कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!